-->
Bareilly News: बीसलपुर चौराहा का नाम ‘वंदे मातरम् चौक’ रखने की उठी मांग, जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

Bareilly News: बीसलपुर चौराहा का नाम ‘वंदे मातरम् चौक’ रखने की उठी मांग, जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

बरेली रूबरू बरेली। जनपद में राष्ट्रभक्ति से जुड़े प्रतीकों को बढ़ावा देने की मांग को लेकर विश्व हिंदू महासंघ की बरेली जिला इकाई सक्रिय नजर आई।

 संगठन के जिला अध्यक्ष देवेश कुमार पटेल के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी बरेली के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपते हुए बीसलपुर चौराहा का नाम बदलकर ‘वंदे मातरम् चौक’ रखने की मांग की।


ज्ञापन में संगठन ने बताया कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा और देशभक्ति का सबसे सशक्त प्रतीक रहा है। 

संगठन के अनुसार, 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 95वें शहादत दिवस के अवसर पर यह मांग और भी अधिक प्रासंगिक हो जाती है। 


ऐसे ऐतिहासिक और प्रेरणादायक मौके पर यदि बीसलपुर चौराहा का नाम ‘वंदे मातरम् चौक’ रखा जाता है, तो यह शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


संगठन के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष ने देश के युवाओं में अद्भुत जोश और ऊर्जा का संचार किया। 


इस नारे से प्रेरित होकर हजारों क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी और देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

आज भी यह नारा हर भारतीय के दिल में देशप्रेम, समर्पण और एकता की भावना को जागृत करता है।

ज्ञापन में यह भी सुझाव दिया गया कि यदि चौराहे का नाम ‘वंदे मातरम् चौक’ घोषित किया जाता है, तो वहां शहीदों के चित्र, तिरंगा ध्वज, भारत माता की प्रतिमा और ‘वंदे मातरम्’ गीत की पंक्तियों से चौराहे को सजाया जाए। 

इससे यह स्थल न केवल एक पहचान बनेगा, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणास्थल भी साबित होगा। 


साथ ही, इससे जिले में राष्ट्रभक्ति का संदेश भी व्यापक स्तर पर प्रसारित होगा।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
इनमें प्रदेश मंत्री राजेश गौतम (बबलू), अशोक अग्रवाल, गौरक्ष प्रकोष्ठ के नीरज सैनी, जिला प्रभारी केशव सिंह, सह जिला प्रभारी रामौतार पाठक, जिला महामंत्री पुनीत शर्मा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह राठौर, सुरेश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश शर्मा, मनोज कश्यप, पंकज अग्रवाल, विश्वास यादव, जिला मीडिया प्रभारी सौरभ गिरी, महानगर प्रभारी वीरपाल सिंह, अध्यक्ष रमन चतुर्वेदी, महामंत्री अंकुश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभम शर्मा, अभिषेक पाण्डेय, प्रेमपाल, अरुण कुमार, श्याम जी माथुर, रामसेवक, सचिन मक्कर, सुभाष सक्सेना, प्रतीक सक्सेना, अजयदेव (सोनू), अभिषेक गोस्वामी, गुरुपाल सिंह, धर्मपाल कश्यप, सोनू साहू, शिवकिशोर शर्मा, गुरुपाल, नमन शर्मा, भूपेंद्र, अंकित सक्सेना, रामप्रकाश पाठक, अमित आनंद, संतोष सिंह, सोनिल जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

0 Response to "Bareilly News: बीसलपुर चौराहा का नाम ‘वंदे मातरम् चौक’ रखने की उठी मांग, जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article