-->
Bareilly News: सबसे प्रमाणिक है नव सम्वतसर की काल गणना

Bareilly News: सबसे प्रमाणिक है नव सम्वतसर की काल गणना


बरेली रूबरू बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत बरेली के तत्वावधान में नव संवत्सर 2083 के उपलक्ष्य में हुई विचार एवं काव्य गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि विक्रम नवसम्वतसर की काल गणना सूर्य और चंद्रमा दोनों की गतियों पर आधारित है । 

इसलिए हिन्दू नवसम्वतसर की कालगणना सबसे शुद्ध और प्रमाणिक है । ब्रज लोक कालोनी स्थित सरस्वती विद्यामंदिर के सभागार में हुई विचार गोष्ठी की अध्यक्षता गीतकार उमेश चन्द्र गुप्ता एवं संचालन निरुपमा अग्रवाल द्वारा किया गया ।


गोष्ठी में सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि भारत के प्रतापी राजा विक्रमादित्य ने ईसा से 57 बर्ष पूर्व विक्रम संवत प्रारंभ कर दिया था । इसलिए विक्रम सम्वत ईसा से 57 बर्ष आगे चलता है । उन्होने नव सम्वतसर की जानकारी छात्रों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की जिससे उन्हे भारतीय संस्कृति और नवसम्वतसर का ज्ञान हो सके।


अध्यक्षीय उद्बोधन में उमेश चन्द्र गुप्ता ने सभी से नवसम्वतसर पर समाज में विभिन्न प्रकार के आयोजनों पर बल दिया।

डाॅ ब्रजेश कुमार शर्मा ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है। बर्ष प्रतिपदा के दिन ही परमपिता ब्रह्मा ने सृष्टि का निर्माण कार्य आरंभ किया था । इसलिए वर्ष प्रतिपदा को सृष्टि निर्माण दिवस के रूप में मनाया जाता है।



काव्य गोष्ठी में मौजूद साहित्यकारों ने नवसम्वतसर से जुड़ी रचनाओं का सस्वर पाठ कर पूरे वातावरण को भक्ति- भाव की भावना से ओत- प्रोत कर दिया । रचनाएं प्रस्तुत करने बालों में विमलेश चंद्र दीक्षित, निरुपमा अग्रवाल, डॉक्टर बृजेश कुमार शर्मा, उमेश चंद्र गुप्ता, शिव ओम शर्मा उमेश त्रिगुणायत अभिषेक अग्निहोत्री, गंगाराम पाल, अनिल शर्मा, संजीव शंखधार, एस के कपूर हंस, डॉ रवि प्रकाश शर्मा, मोहन चंद्र पाण्डेय, रितेश कुमार साहनी, गुरविंदर सिंह, प्रमोद मिश्रा आदि शामिल रहे ।
          

इस अवसर पर साहित्य परिषद के कार्यक्रमों उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रांतीय संगठन मंत्री निरुपमा अग्रवाल और जनपदीय बरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह को प्रतीक चिह्न प्रदान कर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
 कार्यक्रम के अंत में साहित्य परिषद के प्रांतीय प्रचार मन्त्री और विद्यामंदिर के प्रधानाचार्य शिव ओम शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। निर्भय सक्सेना

Bareilly rubaru News चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल से संबंधित खबरों को दिखाता है

Bareilly rubaru News channel is related to Politics, Crime, Bollywood, Entertainment and Business
Stay tuned for all the breaking news in Hindi !


Subscribe now for daily updates.
 -------------------------------------- 
stay connected with us!!

 ☛ Watch our news on YouTube channel
👉 Watch our news on Like Page
👉 Watch our news on Instagram


0 Response to "Bareilly News: सबसे प्रमाणिक है नव सम्वतसर की काल गणना"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article