Bareilly News: बरेली में गोकशी के खिलाफ आजाद हिंदू सेना का प्रदर्शन, सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
बरेली रूबरू बरेली। जनपद बरेली में गोकशी और गो तस्करी की बढ़ती घटनाओं को लेकर आजाद हिंदू सेना ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेठ दामोदर पार्क पर एकत्र होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि उत्तर प्रदेश में गो तस्करी और गोकशी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन इन्हें रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।
कार्यकर्ताओं ने हाल ही में मथुरा में हुए “फरसे वाले बाबा” हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि यह घटना पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उनका आरोप है कि असली अपराधियों को पकड़ने के बजाय पुलिस निर्दोष गौ रक्षकों पर ही कार्रवाई कर रही है और उन्हें छोटे-छोटे मुकदमों में फंसाया जा रहा है।
संगठन ने बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के ग्राम परतापुर में 21 व 22 मार्च को नाले में बड़ी मात्रा में मिले गोवंशीय अवशेषों का भी मुद्दा उठाया। आरोप लगाया गया कि स्थानीय पुलिस इस मामले में सिर्फ खानापूर्ति कर रही है और निष्पक्ष जांच के बजाय मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।
आजाद हिंदू सेना ने चेतावनी दी कि यदि इसी तरह हालात बने रहे तो प्रदेश में अराजकता का माहौल बन जाएगा और गो तस्कर बेखौफ होकर अपने काम को अंजाम देते रहेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
प्रमुख मांगें
संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से कई मांगें रखीं, जिनमें प्रमुख हैं—
मथुरा में “फरसे वाले बाबा” हत्याकांड का 48 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
निर्दोष गौ रक्षकों को तत्काल रिहा कर उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं।
गो तस्करों और गोकशी करने वालों पर रासुका के तहत कार्रवाई लागू की जाए।
गौ रक्षा के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
उग्र आंदोलन की चेतावनी
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर ने स्पष्ट कहा कि यदि संगठन की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आजाद हिंदू सेना प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
इस प्रदर्शन में रवि शंकर खटीक, धनराज शंखदार, सोनू यादव, करण सिंह चौधरी, गौतम कश्यप, पवन जुनेजा, अरुण मौर्य, अमन यादव, विशाल बाबा, लहरी महाराज, सुमित, शांत गोयल, जोनी, दीपू दिवाकर, मोना श्रीवास्तव, रानू शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Bareilly rubaru News चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल से संबंधित खबरों को दिखाता है
Bareilly rubaru News channel is related to Politics, Crime, Bollywood, Entertainment and Business
Stay tuned for all the breaking news in Hindi !
Subscribe now for daily updates.
--------------------------------------
stay connected with us!!
☛ Watch our news on YouTube channel
👉 Watch our news on Like Page
👉 Watch our news on Instagram
0 Response to "Bareilly News: बरेली में गोकशी के खिलाफ आजाद हिंदू सेना का प्रदर्शन, सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी"
एक टिप्पणी भेजें