एसएसवी पब्लिक स्कूल में ‘शक्ति स्वरूपा नारी उत्सव’ का समापन
बरेली रूबरू बरेली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एसएसवी पब्लिक स्कूल, सुरेश शर्मा नगर, बरेली में आयोजित साप्ताहिक समारोह ‘शक्ति स्वरूपा नारी उत्सव’ का समापन उत्साह और गरिमामय माहौल में किया गया।
पूरे सप्ताह चले इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में विभिन्न जागरूकता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें छात्राओं, शिक्षिकाओं और महिला अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
समापन समारोह में विद्यालय की अध्यक्ष अंजलि शर्मा ने महिला अभिभावकों, छात्राओं और शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का लोहा मनवा रही है और समाज के विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण से जुड़े विचारों को साझा किया गया और समाज में महिलाओं के सम्मान तथा समानता का संदेश दिया गया।
समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
0 Response to "एसएसवी पब्लिक स्कूल में ‘शक्ति स्वरूपा नारी उत्सव’ का समापन"
एक टिप्पणी भेजें