-->
उपज’ के होली मिलन में जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान, दिखी पत्रकारों की एकता

उपज’ के होली मिलन में जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान, दिखी पत्रकारों की एकता


बरेली रूबरू बरेली। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) बरेली इकाई के होली मिलन समारोह एवं भजन संध्या में जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने फूलों की होली खेलकर आपसी सद्भाव का उदाहरण प्रस्तुत किया कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी हुआ।

शहर के होटल गाला गैलेक्सी में हुए कार्यक्रम में दिखा जब पत्रकार एक मंच पर जुटते हैं तो केवल उत्सव नहीं, बल्कि एक मजबूत संदेश भी जन्म लेता है एकता, नेतृत्व और सामाजिक समरसता का।


उपज के होली मिलन एवं सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ राधा- कृष्ण की पावन मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, मेयर डॉ उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल आदि उपस्थित रहे। 

वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि “पत्रकार समाज की रीढ़ हैं। ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता मजबूत होती है।


कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि
“इस सफल आयोजन के लिए उपज के पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने पत्रकारों को एकजुट रहने का संदेश देते हुए कहा कि बरेली की मीडिया जैसी सकारात्मक और सहयोगी पत्रकारिता अन्यत्र दुर्लभ है।


शहर के लोकप्रिय महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा
“मैंने हमेशा पत्रकार मित्रों से कहा कि जो कमी है वह भी दिखाएं और जो अच्छा है वह भी। 
बरेली के एस पी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि अपने पूरे पुलिस करियर में उन्होंने बरेली जैसी सहयोगी मीडिया कहीं नहीं देखी।

उपज के प्रदेश उपाध्यक्ष आर. के. सिंह ने बरेली इकाई को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उपज बरेली इकाई के संरक्षक शंकर दास को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत होने पर उपज परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कौशिक टंडन रश्मि शर्मा द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों ने वातावरण को भक्तिमय और उत्सवी बना दिया। संचालन रोहित राकेश ने किया। 
उपज के जिला अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता ने कहा
उपज परिवार सदैव पत्रकार हित में खड़ा रहा है और आगे भी बरेली के पत्रकार एकजुट होकर समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। महामंत्री अजय कश्यप ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि पत्रकारों को एक माला में पिरोकर यह एकता का संदेश देने का प्रयास था।
 कार्यक्रम में सोमपाल शर्मा जिला अध्यक्ष, भाजपा, अधीर सक्सेना महानगर अध्यक्ष, आदेश प्रताप सिंह आंवला जिलाध्यक्ष, हरेंद्र पटेल ब्लॉक प्रमुख, बिथरी, पार्षद राजेश अग्रवाल, मयंक शुक्ला (मोंटी), डॉ. के.बी. त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस, अजय शुक्ला, चारु मेहरोत्रा, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता सदस्य, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, जिला सूचना अधिकारी नीतू कन्नौजिया, 
अंकित शुक्ला, राहुल साहू, मुकेश राजपूत, प्रदेश प्रवक्ता दीपक सोनकर, प्रियांक वर्मा, डॉ. रविश अग्रवाल, डॉ. प्रेमेंद्र माहेश्वरी, डॉ. मोहित अग्रवाल, उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना, महामंत्री मुकेश तिवारी, निर्भय सक्सेना, अनूप मिश्रा, नीरज आनंद, पुत्तन सक्सेना, अशोक शर्मा, अशोक लोटा, ललित कुमार, शुभम सिंह, सुयोग्य सिंह, विकास सक्सेना, राकेश कश्यप, भीम मनोहर, राजेश शर्मा, संजीव गंभीर, सुनील गुप्ता, मुस्तकीम, राज अग्रवाल, प्रतीक जायसवाल, आदिल, धीरू यादव, रंजीत शर्मा, दिनेश्वर दयाल, विकास सक्सेना, रवि सक्सेना, मुकेश पाण्डेय, विकल्प कुदेशिया, अनुराग शर्मा, फिरोज खान, आर. बी. लाल, संजय श्रीवास्तव, अरविंद कुमार शाक्य, मलिक, हर्ष अग्रवाल, मनवीर, शशांक राठौर, सौरभ, सुनील, विवेक मिश्रा, अजय मिश्र, आदर्श गुप्ता लिटिल, अरुण कश्यप, सोनू कालरा, अंशुल जी सहित अनेक सम्मानित जन उपस्थित रहे।
यह होली मिलन समारोह केवल रंगों का उत्सव नहीं था, बल्कि यह बरेली की पत्रकारिता की एकजुटता, और जनप्रतिनिधियों के साथ सकारात्मक संवाद का जीवंत उदाहरण भी बना। निर्भय सक्सेना

0 Response to "उपज’ के होली मिलन में जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान, दिखी पत्रकारों की एकता"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article