-->
साहित्य परिषद ने प्रतिभाशाली महिलाओं का किया सम्मान

साहित्य परिषद ने प्रतिभाशाली महिलाओं का किया सम्मान

बरेली रूबरू बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रान्त बरेली के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह एवं देश के विकास में महिलाओं की भूमिका विषयक विचार गोष्ठी हुई।

कैम्ब्रिज स्कूल के सभागार में गोष्ठी की अध्यक्षता साहित्य परिषद की प्रांतीय संगठन मंत्री निरुपमा अग्रवाल ने की । कार्यक्रम का सफल संचालन जनपदीय अध्यक्ष डाॅ व्रजेश कुमार शर्मा ने किया।

प्रांतीय अध्यक्ष डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति और विकास के नए - नए प्रतिमान गढ़ रही हैं । वह क्षितिज चूमने को तैयार है । उन्होने कहा कि शिक्षा ही महिलाओं के विकास की बुनियाद तैयार करती है । इसलिए महिलाओं में शिक्षा के दीप जलाएं ।
प्रोफेसर विनीता सिंह ने कहा कि किसी भी प्रगतिशील समाज के लिए महिला- पुरुष समानता समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है ।


प्रोफेसर के ए वार्ष्णेय ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भारतीय महिलाएं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष कर रही हैं।

अध्यक्षीय उद्बोधन में बरिष्ठ साहित्यकार निरुपमा अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं मां के रूप में, बहिन के रूप में, पुत्री के रूप में और पत्नी के रूप में परिवार और समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं ।
      

इस अवसर साहित्य परिषद द्वारा समाज के विविध क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करनी महिलाओं को पटका पहनाकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया 

सम्मानित होनी बाली महिलाओं में बरिष्ठ साहित्यकार निरुपमा अग्रवाल, कवियत्री राजवाला धैर्य, प्रधानाचार्य मिथिलेश वार्ष्णेय, प्रोफेसर विनीता सिंह, समाजसेवी मनीषा आहूजा, रजनी गुप्ता और मधुरिमा सक्सेना शामिल रहीं।

इससे पूर्व मोहन चन्द्र पाण्डेय की सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर गीतकार उमेश चन्द्र गुप्ता, एस के कपूर, गुरविंदर सिंह, गंगाराम पाल, डाॅ रवि प्रकाश शर्मा, अनिल शर्मा, प्रमोद मिश्रा, प्रवीण शर्मा, निर्भय सक्सेना, डाॅ दीपांकर गुप्ता, रितेश साहनी, रमेश रंजन और अंशुमान सिंह मौजूद रहे।


 कार्यक्रम के अंत में संयोजक प्रोफेसर के ए वार्ष्णेय ने सभी का आभार व्यक्त किया । निर्भय सक्सेना

0 Response to "साहित्य परिषद ने प्रतिभाशाली महिलाओं का किया सम्मान"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article