-->
होली कार्यक्रम में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

होली कार्यक्रम में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

बरेली रूबरू बरेली। होली मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रतिभागी कलाकारों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किया गया। 

ब्रज रुप मैमोरियल स्वर संगम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में इज़्ज़तनगर रेलवे स्टेशन के सामने काली मंदिर के हॉल में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद गुप्ता राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड/ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश महामंत्री व विशिष्ट अतिथिगण रुचिन अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा रहे। 


होली कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं माँ शारदे एवं भगवान गणेश की वंदना से की गई। पूर्वांश, करुणा एवं तेजश्री ने ईश प्रार्थना, उमेश चन्द्र गुप्ता एवं उनके शिष्यों ने होली गीत प्रस्तुत किए। 
पूर्वांश एवं करुणा ने देश भक्ति गीत ए मेरे वतन के लोगों जरा आँख में भर लो पानी, सामूहिक होरी गीत राधा रोहिणी शंखधार एवं कृष्ण रुद्रांश तथा ग्वाले सतेंद्र, अनुराग, गोपियाँ करुणा एवं नीतू, हेमश्री, अनन्त शर्मा आदि ने बहुत ही सुन्दर व मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष उमेश चन्द्र व सुरेश बाबू मिश्रा द्वारा मुख्य अतिथि राजेंद्र गुप्ता को शाल उढाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया।

कार्यक्रम में साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा, सुरेन्द्र शर्मा, रुचिन अग्रवाल, शिव ओम शर्मा ने विचार व्यक्त किए।


इस अवसर पर रजनी गुप्ता, आशीष गुप्ता, बिंदु सिंघानिया, कुलदीप वर्मा एडवोकेट, डी प्रसाद, पप्पू वर्मा, संजय सक्सेना, प्रमोद मिश्रा, मोहित गुप्ता, राजेंद्र योगाचार्य, अर्चना योगाचार्य, राजीव गौड़, गौरव शर्मा पंडित, मीनू गंगवार, किरन गंगवार, मंजरी मिश्रा, आशीष गुप्ता आदि उपस्थित रहे I निर्भय सक्सेना

0 Response to "होली कार्यक्रम में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article