-->
Bareilly News: 140 करोड़ की योजना से बदलेगा बरेली का चेहरा, स्मार्ट सिटी की ओर बड़ा कदम

Bareilly News: 140 करोड़ की योजना से बदलेगा बरेली का चेहरा, स्मार्ट सिटी की ओर बड़ा कदम



बरेली रूबरू बरेली। शहर के समग्र विकास को गति देने के लिए नगर निगम ने करीब 140 करोड़ रुपये की बड़ी कार्ययोजना तैयार की है। इस योजना के तहत सड़कों, सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और सीवर सिस्टम को आधुनिक और मजबूत बनाया जाएगा। 


खास बात यह है कि अब नालों की सफाई के लिए रोबोटिक तकनीक का इस्तेमाल भी शुरू किया जाएगा।


महापौर डॉ. उमेश गौतम की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में हुई बैठक में 15वें वित्त आयोग और अवस्थापना निधि के अंतर्गत विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में 15वें वित्त आयोग के टाइड और अनटाइड मद से 37 करोड़ रुपये तथा अवस्थापना निधि से 105 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।


इन धनराशि से शहर की लगभग 400 छोटी-बड़ी सड़कों का निर्माण और जर्जर मार्गों का सुधार कराया जाएगा। साथ ही नाले-नालियों के निर्माण और मरम्मत कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए हाईटेक डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सिस्टम लागू किया जाएगा, जिसके तहत आधुनिक मशीनें खरीदी जाएंगी।

पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए 17 करोड़ रुपये की अलग से स्वीकृति दी गई है। जिन क्षेत्रों में अभी तक सीवर और वाटर लाइन नहीं पहुंची है, वहां नई लाइनें बिछाई जाएंगी। इसके अलावा शहर में नए पार्क विकसित करने और हरित क्षेत्र बढ़ाने की योजना भी शामिल है।

बैठक में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी, जलकल महाप्रबंधक मनोज आर्य, नगर स्वास्थ्य अधिकारी भानु प्रकाश, एक्सईएन राजीव कुमार राठी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
महापौर डॉ. उमेश गौतम ने बताया कि यह योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के विजन के अनुरूप तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य बरेली को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर बनाना है। 


उन्होंने कहा कि तय समयसीमा में कार्य पूर्ण कर वर्ष 2026 तक बरेली को हाईटेक सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।

0 Response to "Bareilly News: 140 करोड़ की योजना से बदलेगा बरेली का चेहरा, स्मार्ट सिटी की ओर बड़ा कदम"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article