2026 मतदाता सूची अपडेट: प्रकाशन से पहले राजनीतिक दलों को दी गई, EP रेशियो 4.02% बढ़ा, जेंडर रेशियो 832 पहुंचा”
कलेक्ट्रेट सभागार में इस अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि प्रदेश में 27 अक्टूबर 2025 से आज तक चले विशष प्रगाढ़ पुनरीक्षण- 2026 कार्यक्रम में जनपद के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों एवं मतदेय स्थलों पर सभी संबंधित अधिकारियों द्वारा अपना योगदान दिया गया जिससे यह कार्यक्रम निर्वाचक नामावली के अन्तिम प्रकाशन के साथ सफलतापूर्वक हुआ।
उन्होनें कहा कि 166 दिनो तक चले इस वृहद अभियान को सफल बनाने में समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ई. आर. ओ) सहायक निर्वाचक रजिस्टी्रकरण अधिकारियों (एई आर ओ), बी एल ओ सुपरवाइजरों और बूथ लेवल अधिकारियों (बी एल ओ) द्वारा निष्ठा एवं लगन के साथ कार्य किया गया।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि इसी के साथ सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल ऐजेटों व करोड़ों मतदाताओं द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। इस के अतिरिक्त विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के प्रचार- प्रसार एवं जागरुकता में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया द्वारा भी अपना अमूल्य योगदान दिया गया।
सभी के सम्मिलित प्रयासों के फलस्वप उक्त वृहद कार्य का सफलतापूर्वक समापन सम्भव हो सका। उन्होने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा)/उपजिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने अवगत कराया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस. आई. आर) की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 को आरम्भ हुई थी, उस समय जनपद बरेली में कुल 34 लाख 05 हजार 820 मतदाता थे।
साथ ही 3499 मतदेय स्थल थे, 1931 मतदान केन्द्र थे, जिस पर 3499 बी. एल.ओ एवं 359 बी.एल.ओ सुपरवाइजरों की नियुक्ति की गयी थी। उस समय जनपद का ई.पी रेशियो 59.98 प्रतिशत तथा जेण्डर रेशियो 872 था।
उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के आलेख्य प्रकाशन दिनांक 6 जनवरी 2026 को कुल 26 लाख 91 हजार 067 मतदाता थे (जिसमें 7,14,753 ए. एस. डी. मतदाताओं को चिन्हित किया गया था एवं 2,20711 नो मैपिंग लोजिकल तथा 3,58,387 डिस्क्रिपेंसी के रुप में चिन्हित किया गया था जिन्हे बी. एल. ओ. के माध्यम से नोटिस जारी कर सुनवाई का कार्य 27 मार्च, 2026 को पूर्ण किया गया।) ।
उन्होंने कहा कि इस दौरान 3835 बी.एल.ओ सुपरवाईजरों की नियुक्ति की गयी थी। 06 जनवरी 2026 के दौरान जनपद का ई.पी. रेशियो 47.07 प्रतिशत तथा जेण्डर रेशियो 815 था। दावे और आपत्तियों की अवधि 6 जनवरी 2026 से 6 मार्च 2026 के दौरान 2,76,250 फार्म छः, 7,111 फार्म सात तथा 71,970 फार्म आठ प्राप्त हुए थें।
जिसका निस्तारण करने उपरान्त 2,64,672 फार्म छः, 6,103 फार्म सात तथा 69,539 फार्म आठ को स्वीकृत किया गया है तथा 11,577 फार्म छः, 1,008 फार्म सात तथा 2,426 फार्म आठ को रिजेक्ट किया गया।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(एस.आई.आर) के अन्तिम प्रकाशन हेतु निर्वाचक नामावली में दिनांक 10 अप्रैल 2026 के समय जनपद बरेली में कुल 29 लाख 48 हजार 987 मतदाता है। 3835 मतदेय स्थल हैं, 1940 मतदाता केन्द्र है जिस पर 3835 बी. एल. ओ एवं 386 बी. एल. ओ. सुपरवाइजर हैं।
आज के दिन जनपद का ई.पी रेशियो 51.59 प्रतिशत तथा जेण्डर रेशियो 832 है। उन्होने उल्लेखनीय किया कि आलेख्य प्रकाशन से अन्तिम प्रकाशन के दौरान जनपद के ई.पी रेशियो में 04.02 प्रतिशत वृद्धि हुई है तथा जेण्डर रेशियो 815 से 832 हो गया है। निर्भय सक्सेना
0 Response to "2026 मतदाता सूची अपडेट: प्रकाशन से पहले राजनीतिक दलों को दी गई, EP रेशियो 4.02% बढ़ा, जेंडर रेशियो 832 पहुंचा”"
एक टिप्पणी भेजें