-->
Bareilly News: पर्वतीय समाज का वार्षिक अधिवेशन 26 अप्रैल

Bareilly News: पर्वतीय समाज का वार्षिक अधिवेशन 26 अप्रैल


बरेली रूबरू बरेली। शहर की सबसे पुरानी पर्वतीय समाज (रजि.) का वार्षिक अधिवेशन 26 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा। पर्वतीय समाज (रजि.) संस्था की स्थापना सन् 1961 में हुई थी उसकी बैठक क्षेत्रीय सचिव प्रभात गैरोला ने दुर्गा नगर में कराई । 


पर्वतीय समाज (रजि.) संस्था के सलाहकार कुंवर सिंह बिष्ट ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में हम सभी साथियों को तन, मन और धन के साथ ही पूरे मनोयोग से कार्य करना चाहिए। 

सचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट एवं मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ने कहा समाज के ही स्थानीय कलाकारों को मंच पर अपनी प्रस्तुति देनी चाहिए और उनको पूरा सम्मान और समय मिलना चाहिए। 

सांस्कृतिक प्रभारी पूरन सिंह दानू और सोमा परिहार ने महिला विंग के गठन पर जोर दिया। पूर्व अध्यक्ष गिरीश चंद्र पांडे ने संस्था द्वारा कराए गए कार्यक्रमों की सराहना की। 


मनोनीत सदस्य बिशन सिंह बिष्ट ने कहा कि संस्था को नई तकनीक के साथ ही अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को प्रस्तुत करना चाहिए जिससे युवाओं का ध्यान आकर्षित होगा। 


संस्था के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह देवलिया ने सभी महत्वपूर्ण विचारों को सार्थक रूप से अमल में लाने का प्रयास करने को कहा। इस अवसर पर मदन सिंह बिष्ट, चन्द्र प्रकाश जोशी, आनंद सिंह मेहता, प्रमोद कुमार पंत, दीवानी चंद, पुष्कर सिंह बोहरा, गोपाल सिंह राणा, बालम सिंह बिष्ट, किशन सिंह नेगी, प्रेम सिंह राणा, डीगर सिंह बिष्ट, पूरन सिंह मेहरा, हरेंद्र सिंह परिहार, दिनेश जोशी, विनोद तिवारी, राम सिंह बिष्ट आदि सदस्य उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: पर्वतीय समाज का वार्षिक अधिवेशन 26 अप्रैल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article