-->
Bareilly News: वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने बैडमिंटन टूर्नामेंट विजेताओं को किया पुरस्कृत

Bareilly News: वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने बैडमिंटन टूर्नामेंट विजेताओं को किया पुरस्कृत


बरेली रूबरू बरेली। रोटरी क्लब आफ़ बरेली साउथ के बैडमिंटन टूर्नामेंट समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार द्वारा विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंतिम दिन विभिन्न श्रेणियों के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।  


वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि यह अनुशासन और टीम भावना भी सिखाता है। उन्होंने रोटरी क्लब आफ़ बरेली साउथ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे आने का मंच मिलता है।

बालिका वर्ग में अंडर- 20 (डबल्स) में श्रेया खंडेलवाल एवं अनन्या (चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल) विजेता रहीं जबकि नैन्सी एवं विनीता (केसर इंटर कॉलेज, बहेड़ी) रनर- अप रहीं।

अंडर-20 (सिंगल्स) में स्निग्धा (सोबती पब्लिक स्कूल) ने खिताबी जीत हासिल की। साक्षी पटेल (विद्या वर्ल्ड) रनर- अप रहीं। अंडर-15 (सिंगल्स) में अनुष्का चौधरी विजेता रहीं और एडिशा मिश्रा रनर-अप रहीं। अंडर-15 (डबल्स) में डिंपल एवं कनिष्का (केंद्रीय विद्यालय एन ई आर /सेंट फ्रांसिस) की जोड़ी विजेता रही। 

अविका अग्रवाल एवं एडिशा मिश्रा (नारायणा/ केंद्रीय विद्यालय इफ्को आंवला) रनर- अप रहीं।
बालक वर्ग में अंडर- 20 (सिंगल्स) में अमन विजेता रहे। अथर्व रनर- अप रहे। अंडर- 20 (डबल्स) में अमन एवं युवराज (जयपुरिया/विद्या वर्ल्ड) विजेता रहे। शुभ गुप्ता एवं रौनक राज (राधा माधव पब्लिक स्कूल) रनर- अप रहे। अंडर-15 (सिंगल्स) में राम सक्सेना (बी बी एल) विजेता रहे। 

रुद्रराज सिंह (माधव राव सिंधिया) रनर- अप रहे।
अंडर-15 (डबल्स) में अब्दुल एवं केशव चौधरी (हार्टमन) विजेता रहे। 

आरव कौशिक एवं तेजस भास्कर (व्यास वर्ल्ड स्कूल/विद्या वर्ल्ड) रनर- अप रहे। टूर्नामेंट को सफल बनाने में क्लब टीम ने काफी मेहनत की। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल, संजय गर्ग, सुजीत जायसवाल, शोभित अग्रवाल, अंकुर बंसल, बैडमिंटन टूर्नामेंट चेयरमैन अनुपम कपूर, पंकज टंडन, संजीव मित्तल, अनिल अग्रवाल, चंद्र प्रकाश, रोहित जिंदल, संदीप मेहरा, अनूप अग्रवाल, मनोज खंडेलवाल, डॉ एस के भारद्वाज, रमेश वार्ष्णेय, ध्रुव तिलक और मनोज सेठी का सक्रिय सहयोग रहा। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने बैडमिंटन टूर्नामेंट विजेताओं को किया पुरस्कृत"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article