-->
Bareilly News: बरेली ने रचा नया रिकॉर्ड: ‘पीएम सूर्य घर’ योजना में प्रदेश के टॉप-5 में शानदार एंट्री

Bareilly News: बरेली ने रचा नया रिकॉर्ड: ‘पीएम सूर्य घर’ योजना में प्रदेश के टॉप-5 में शानदार एंट्री


बरेली रूबरू बरेली। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना में बरेली ने बड़ा मुकाम हासिल करते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। 

यह उपलब्धि जिले के तेजी से बढ़ते सोलर ऊर्जा अपनाने और प्रशासन की सक्रिय कार्यशैली का परिणाम मानी जा रही है।


उप जिलाधिकारी/पीओ नेडा राम जनम यादव के अनुसार, जनपद में अब तक 20,076 सोलर पैनल इंस्टॉलेशन हो चुके हैं।

सिर्फ अप्रैल माह में ही 839 इंस्टॉलेशन हुए, जबकि 13 अप्रैल को एक ही दिन में 88 नए सोलर कनेक्शन जुड़ना इस अभियान की रफ्तार को दर्शाता है। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर बरेली ने प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया।


इस सफलता के पीछे जिलाधिकारी अविनाश सिंह का मार्गदर्शन और लगातार मॉनिटरिंग अहम भूमिका निभा रही है। प्रशासन द्वारा समय-समय पर समीक्षा और जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को योजना से जोड़ा जा रहा है।

आगे का लक्ष्य भी बड़ा:
वर्ष 2026-27 के लिए बरेली को 41,163 सोलर इंस्टॉलेशन का लक्ष्य दिया गया है, जिसे पूरा करने के लिए प्रशासन ने अभी से रणनीति तेज कर दी है।कौन ले सकता है लाभ?
1 किलोवाट से 10 किलोवाट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
💰 सरकार दे रही मोटी सब्सिडी:
1 KW पर: ₹45,000
2 KW पर: ₹90,000
3 से 10 KW पर: ₹1,08,000 तक अनुदान

👉 साफ है कि बरेली अब हरित ऊर्जा की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में प्रदेश के टॉप जिलों में और ऊँचा स्थान हासिल करने की पूरी क्षमता रखता है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 9897822354

0 Response to "Bareilly News: बरेली ने रचा नया रिकॉर्ड: ‘पीएम सूर्य घर’ योजना में प्रदेश के टॉप-5 में शानदार एंट्री "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article