-->
Bareilly News: जीआरएम की आद्या चौहान ने 98.2 प्रतिशत अंक पाकर किया विद्यालय टॉप

Bareilly News: जीआरएम की आद्या चौहान ने 98.2 प्रतिशत अंक पाकर किया विद्यालय टॉप


बरेली रूबरू बरेली। सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जीआरएम नैनीताल रोड ब्रांच के लिए अत्यंत सुखद रहा। स्कूल की आद्या चौहान ने 98.4 प्रतिशत, वीर भोजवानी ने 98 प्रतिशत, सिया आनंद, मिशिका दीक्षित, सक्षम अग्रवाल, अर्थ रंजन और अवनी गोयल ने 97.8 प्रतिशत, समग्र भारद्वाज और संभव सारस्वत ने 97.6 प्रतिशत, सार्थक कुमार, दक्ष सक्सेना, प्रभव कपूर और तनिश विरमानी ने 97.2 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय टॉप किया। 

तरुण्शी बंसल ने हिन्दी में सैकड़ा जमाया। आद्या चौहान, सिया आनंद, अनुष्का सिन्हा, वान्या सक्सेना और अदिति सिंह ने अंग्रेजी में शत प्रतिशत अंक पाए। मिशिका दीक्षित और सक्षम अग्रवाल ने सामाजिक विज्ञान में शतक लगाया। इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 16 बच्चों ने सैकड़ा लगाया है। हाई स्कूल में विद्यालय के 226 बच्चों ने परीक्षा दी थी। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के 47 बच्चों ने 95 प्रतिशत से अधिक तथा 90 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अंक पाए हैं। 


विद्यालय प्रबंधक राजेश जौली, निदेशक त्रिजित अग्रवाल ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य रनवीर सिंह रावत ने सफल बच्चों को मिष्ठान्न खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: जीआरएम की आद्या चौहान ने 98.2 प्रतिशत अंक पाकर किया विद्यालय टॉप"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article