-->
Bareilly News: हिमाचल को मिली 54वीं राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप, यू पी उपविजेता

Bareilly News: हिमाचल को मिली 54वीं राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप, यू पी उपविजेता


बरेली रूबरू बरेली। नाथ नगरी में हो रही 54वीं राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप का खिताब हिमाचल की टीम को 19- 11 की जीत से मिला जबकि यू पी टीम उप विजेता रही। 

फ्यूचर यूनिवर्सिटी परिसर में जिला ओलंपिक संघ एवं हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के फाइनल मैच में हिमाचल ने उत्तर प्रदेश की टीम को 19-11 से हराया।


शुक्रवार को टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जहां उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की टीमों के बीच मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक रणनीति अपनाई और एक- एक गोल के लिए कड़ा संघर्ष किया। 


दर्शकों की सांसें थाम देने वाले इस मुकाबले में अंततः हिमाचल प्रदेश की टीम ने संयम, सामंजस्य और बेहतरीन रणनीति का परिचय देते हुए 19-11 के अंतर से उत्तर प्रदेश को पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उप विजेता का स्थान प्राप्त किया। 


मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ अरुण कुमार एवं विशिष्ट अतिथि श्रुति गंगवार ने विजेता टीम हिमाचल प्रदेश की खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल जबकि उपविजेता उत्तर प्रदेश की टीम को भी मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा बरेली में इस स्तर का राष्ट्रीय आयोजन गर्व का विषय है। प्रतिभाशाली बेटियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि अवसर और मंच मिले तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकती हैं। 


उत्तर प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विशिष्ट अतिथि का संदेश
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रीमती श्रुति गंगवार ने कहा महिला खिलाड़ियों का यह जोश और समर्पण वास्तव में प्रेरणादायक है। आज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।


जिला ओलंपिक संघ, बरेली के अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता ने कहा कि यह खेल आयोजन बरेली के लिए गर्व का विषय है। हम भविष्य में भी बरेली को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।



हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया से तेजराज सिंह, मुकुल यादव, डी. के. सिंह, डॉ. आनन्दश्वर पाण्डेय, जिला ओलंपिक संघ से संरक्षक धर्मेन्द्र गुप्ता, फ्यूचर यूनिवर्सिटी के चांसलर मुकेश गुप्ता, भावेश अग्रवाल, मुदित चतुर्वेदी, आदित्य मूर्ति, अनिल अग्रवाल, विनीत जौहरी, इंद्र मोहन मेहता, रौनक सिंह बग्गा, अभिमन्यु गुप्ता, अंकुर किशोर सक्सेना, अंकित अग्रवाल, डॉ. स्वतंत्र कुमार, गीता गुप्ता, श्वेता गुप्ता उपस्थित रहे। देशभर के 27 राज्यों से आई लगभग 600 महिला खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का बरेली में पांच दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: हिमाचल को मिली 54वीं राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप, यू पी उपविजेता"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article