-->
Bareilly News: अहिच्छत्र किला के जीर्णोद्धार के लिए योजना पर हो रहा है काम

Bareilly News: अहिच्छत्र किला के जीर्णोद्धार के लिए योजना पर हो रहा है काम


बरेली रूबरू बरेली। आंवला के महाभारत कालीन अहिच्छत्र किला के जीर्णोद्धार के लिए योजना बनाने पर काम हो रहा है। जिस पर जल्द ही सुखद सूचना मिलेगी। 


उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन मंत्री एवं आंवला के विधायक धर्म पाल सिंह ने सर्किट हाउस में एक सवाल के उत्तर में कहा कि भारतीय पुरातत्व विभाग (आर्कोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) के तहत आने वाले रामनगर के पांचाल के अहिच्छत्र किले के जीर्णोद्धार के लिए प्रयास हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने महाभारत कालीन लीलोर झील का भी सौंदर्यकरण करा दिया। 


अब वहां ट्राय ट्रेन एवं मोटर वोट भी संचालित हो रही है। उत्तर प्रदेश में पशुओं का टीकाकरण में 2025- 2026 में अब तक 817.96 लाख टीकाकरण हो चुका है। ‘मिशन मिलियन’ के तहत दो वर्षों में 9.69 लाख कृत्रिम गर्भाधान किए गए हैं।


गोवंश संरक्षण के तहत प्रदेश के 768 गो- आश्रय स्थलों में 12.36 लाख गोवंश संरक्षित हैं और 157 बड़े संरक्षण केंद्र निर्माणाधीन हैं।

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुकिंग गैस की कोई कमी नहीं है और आवश्यक संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह को कलम बरेली की पुस्तक भेट की गई। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: अहिच्छत्र किला के जीर्णोद्धार के लिए योजना पर हो रहा है काम"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article