-->
Bareilly News: कक्षा 7 के विद्यार्थी प्रेरक ने लिखी कल्कि अवतार पर पुस्तक

Bareilly News: कक्षा 7 के विद्यार्थी प्रेरक ने लिखी कल्कि अवतार पर पुस्तक


बरेली रूबरू बरेली। श्री गुलाबराय मॉन्टेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नैनीताल रोड ब्रांच की कक्षा 7 के विद्यार्थी प्रेरक वर्मा ने कल्कि अवतार पर केंद्रित पुस्तक "कल्कि पुराण" लिखी है।


प्रेरक ने अपनी पुस्तक की पहली प्रति विद्यालय प्रबंधक राजेश जौली को भेंट की। साथ ही प्रेरक वर्मा ने अपनी पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु को भी स्पीड पोस्ट से भेजी है।

जी आर एम स्कूल प्रबंधक राजेश जौली ने प्रेरक वर्मा के इस अनूठे प्रयास की जी भर कर प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि बारह वर्ष की अवस्था में ऐसी लेखन शैली है तो फिर आगे तो अधिक संभावनाएं हैं। उन्होंने और प्राचार्य रणवीर सिंह रावत ने प्रेरक को भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: कक्षा 7 के विद्यार्थी प्रेरक ने लिखी कल्कि अवतार पर पुस्तक"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article