Bareilly News: बरेली के विकास को मिली रफ्तार: महापौर उमेश गौतम ने CM योगी से की अहम मुलाकात
बरेली रूबरू बरेली। बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से शिष्टाचार भेंट कर बरेली के सतत, समग्र और सुव्यवस्थित विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से वार्ता कर अवगत कराया ।
डा. उमेश गौतम, जो उत्तर प्रदेश महापौर परिषद के अध्यक्ष भी हैं, से मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों की जानकारी भी ली और जल्द समीक्षा बैठक करने का भी आश्वासन दिया। इस समीक्षा बैठक में शहरी विकास और नई परियोजनाओं के प्रमुख एजेंडों पर चर्चा होगी।
महापौर उमेश गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी जी ने बरेली में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान की प्रगति भी पूछी और निर्देश दिए कि कार्रवाई निरंतर जारी रहे। साथ ही विकास कार्यों में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया।
महापौर डा. उमेश गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में बरेली लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनसुविधाओं के विस्तार और नागरिकों के जीवन स्तर सुधार के लिए काम कर रहा है।
बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्हें भगवान हनुमान की भव्य प्रतिमा भेंट की। महापौर ने कहा कि यह भेंट शुभकामनाओं और नगर के विकास के प्रति समर्पण के प्रतीक के रूप में दी गई है।
मुख्यमंत्री ने इस भेंट को स्वीकार करते हुए नगर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक संदेश दिया।
लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात में महापौर उमेश गौतम ने बरेली के विकास कार्यों पर चर्चा की। बैठक में कई बड़ी परियोजनाओं को जल्द बरेली में लागू करने की योजना की संभावना बनी है। मुख्यमंत्री ने विकास को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया और शहर में नई योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।
निर्भय सक्सेना
0 Response to "Bareilly News: बरेली के विकास को मिली रफ्तार: महापौर उमेश गौतम ने CM योगी से की अहम मुलाकात"
एक टिप्पणी भेजें