-->
Bareilly News पर्यावरण के सजग प्रहरी हैं बृक्ष -डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा

Bareilly News पर्यावरण के सजग प्रहरी हैं बृक्ष -डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा


बरेली रूबरू बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत बरेली के तत्वावधान में हुई गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ बृजेश कुमार शर्मा जनपदीय अध्यक्ष बरेली द्वारा की गई ।      

      
 कैंब्रिज स्कूल के सभागार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष डॉ सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण का बिगड़ता संतुलन सम्पूर्ण विश्व के लिए गंभीर चिंता का विषय है । 


यह मानवता के अस्तित्व के लिए एक गंभीर संकट बनता जा रहा है । उन्होने कहा कि वृक्ष पर्यावरण के सजग प्रहरी होते हैं । 

वह वायु में मौजूद मोनोऑक्साइड के कणों को सोख कर पर्यावरण संतुलन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । इसलिए सभी को अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने और उन्हें संरक्षण प्रदान करना चाहिए ।


अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ बृजेश कुमार शर्मा ने कहा कि एक वृक्ष 10 पुत्र के समान होता है । वह पर्यावरण संरक्षण तथा मानव को जीवन उपयोगी वस्तुएं प्रदान करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । 


उन्होने कहा कि वृक्ष और मानव अपने अस्तित्व के लिए एक दूसरे पर निर्भर हैं ।
    

प्रो विनीता सिंह ने साहित्यकार अज्ञेय की कहानी "अमर बेल्लरी" के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंंने सभी को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया।


 विमलेश चंद्र दीक्षित ने अपनी यह रचना प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं । धानी चुनर भूमि की, है उसका श्रृंगार । रोपित करके वृक्ष को, प्रकट करें आभार ।।


एस के कपूर हंस, निरुपमा अग्रवाल, रितेश साहनी, संजीव शंखधार और आयुष्मान सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के संबंध में अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव विभोर किया। संचालन श्रीमती निरुपमा अग्रवाल ने किया। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News पर्यावरण के सजग प्रहरी हैं बृक्ष -डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article