Bareilly News: खालसा साजना दिवस (वैसाखी पर्व) हर्षोल्लास से मनाया
बरेली रूबरू बरेली। खालसा साजना दिवस पर श्री गुरू ग्रंथ साहिब को विशेष तख्त साहिब पीलीभीत रोड स्थित खालसा ग्राउंड में बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों के बीच साहिब श्री गुरू ग्रंथ साहिब को विशेष तख्त साहिब पर बिराजमान किया गया।
इसी के साथ सभी ने माथा टेककर अपनी आस्था प्रकट की। यहां लगे रक्तदान शिविर में 43 लोगों ने रक्तदान भी किया।
इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार, विधायक संजीव अग्रवाल, सांसद छत्रपाल गंगवार, महापौर उमेश गौतम, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने माथा टेका।
गुरू का लंगर छका एवं गुरू घर की ओर से उन्हें यादगारी स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया। जेपीएस सेठी एवं अश्वनी ओबेरॉय को भी सम्मानित किया गया।
खालसा साजना दिवस कार्यक्रम सुबह गुरुद्वारा गुरू गोबिन्द सिंह (माडल टाउन) में साहिब श्री गुरू ग्रंथ साहिब का प्रकाश जयकारों की गूँज से किया गया। मॉडल टाउन में गुरुद्वारा में सुखमनी साहिब के पाठ के बाद नितनेम बाणियों के पाठ को संगत ने किया। नित्य प्रतिदिन गायन की जाने वाली बाणी आसा की वार गुरबाणी कीर्तन हजूरी रागी भाई हरमीत सिंह ने किया।
अरदास के पश्चात हुकुमनामा की सेवा श्री अमृतसर साहिब दरबार से आये भाई कवलजीत ने निभाई। इसके बाद फूलों से सुसज्जित विशेष वाहन में श्री गुरू ग्रंथ साहिब को बिराजमान किया।
पंज प्यारे एक खुली जीप में सवार थे। दरबार से आये भाई परमजीत सिंह दरबार साहिब में बजाया जाने वाला वाद्य यंत्र नरसिंघा बजाते चल रहे थे। छोटे से नगरकीर्तन के रूप में पीलीभीत रोड स्थिति खालसा ग्राउंड लाया गया। जहाँ पूर्व से ही हजूरी रागी भाई सतवंत सिंह गुरबाणी कीर्तन कर रहे थे।
बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों के बीच साहिब श्री गुरू ग्रंथ साहिब को विशेष तख्त साहिब पर बिराजमान किया गया। कलगीधर कीर्तन ग्रुप के बच्चोँ नेभट्ट साहिबान द्वारा गुरू साहिब की उस्ताति में गायन किये सवइयों का पाठ किया। सिक्ख मिशनरी कालिज के विद्यार्थियों ने भी गुरबाणी कीर्तन कर अपनी प्रस्तुति दी।
उस्ताद भाई मनदीप सिंह द्वारा निर्मित गुरबाणी कीर्तन फुलवाड़ी के बच्चियों ने नियमित एवं मर्यादित रागों में शबद गायन किया इनमें पूना में याशदा यूनिवर्सिटी में हुए आल इण्डिया प्रतियोगिता में बरेली की मनरीत कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तर प्रदेश एवं बरेली शहर के नाम को गौरान्वित करने वाली मनरीत कौर भी शामिल थीं।
तख्त श्री केशगढ़ साहिब से आये भाई सिमरनदीप सिंह एवं पानीपत से आये भाई हरकीरत ने मनोहर कीर्तन कर संगत को निहाल किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्री दरबार साहिब के भाई कवलजीत सिंह रहे।
जिन्होंने हुकुमनामा साहिब बहुत ही रूहानीयत एवं मीठी आवाज में गायन किया। अरदास हुकुमनामा के बाद गुरू की संगत ने जयकारों की गूँज के साथ दीवान समाप्त हुआ।
हजारों की संगत ने गुरू का लंगर छका। माता भाग कौर ग्रुप, नूर ए दस्तार, सिक्ख मिशनरी कालिज, पंजाबी युवा मंच, हरिमंदिर कमेटी, बरेली रिफ्यूजी सोसाइटी एवं अन्य संस्थाओ ने छबील, ठंडाई, जलजीरा, जलसेवा, आइस क्रीम आदि के स्टाल के अलावा धार्मिक पुस्तकों के स्टाल, पगड़ी बाँधने का स्टाल नूर ए दस्तार ग्रुप ने लगाया।
पंजाबी युवा मंच एवं निरमल सिंघ ने जल सेवा की, व्यास स्कूल ने संगत को फ्री बस सेवा प्रदान की।
रात्रि को शुकराना समागम रात 10 बजे तक हुआ।
बुधवार को अमृत संचार सुबह माडल टाउन में हुआ। संचालन अध्यक्ष मालिक सिंह कालड़ा ने किया।
इस अवसर पर गुरदीप सिंह बग्गा, राजेंदर सिंह, अमरजीत सिंह बक्शी, हरनाम सिंह, राणा प्रताप सिंह, बलविंदर सिंह, मनदीप सिंह, अमनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरदर्शन सिंह, अमरजीत बग्गा एम.पी.सिंह, चंदर मोहन, जसपाल सिंह, गुरमीत सिंह, द्वारका, सुरेंदर, गुरचरण आदि का रहा। निर्भय सक्सेना
0 Response to "Bareilly News: खालसा साजना दिवस (वैसाखी पर्व) हर्षोल्लास से मनाया"
एक टिप्पणी भेजें