-->
Bareilly News: कॉलोनियों को एलपीजी फ्री करने को एडीएम कंपाउंड से पी एन जी पाइपलाइन का हुआ विस्तार

Bareilly News: कॉलोनियों को एलपीजी फ्री करने को एडीएम कंपाउंड से पी एन जी पाइपलाइन का हुआ विस्तार

बरेली रूबरू बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा एडीएम कम्पाउंड, बरेली में पीएनजी कनेक्शन हेतु पीएनजी पाइपलाईन का विस्तार किये जाने के सम्बन्ध में सीयूजीएल बरेली द्वारा किये जाने वाले पाईपलाईन विस्तार का फीता काट कर शुभआंरभ किया गया। 


सीयूजीएल द्वारा एडीएम कम्पाउड में पीएनजी पाईपालाईन के विस्तार किए जाने से सरकारी आवासों में निवास कर रहे अधिकारियों / कर्मचारियों के द्वारा प्रयोग किए जा रहे एलपीजी गैस के प्रभार को कम तथा आपूर्ति को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाया जा सकेगा। 


जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा मौके पर उपस्थित सी यू जी एल के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इसी प्रकार से योजनाबद्ध तरीके से पुलिस लाईन, जजेस कालौनी तथा राजेन्द्र नगर स्थित पी डब्लू डी कालौनी में भी पाईपलाईन का विस्तार करने हेतु शीघ्र ही पीएनजी गैस की आपूर्ति सुनिश्चत की जाएं जिससे एलपीजी गैस के भार को कम किया जा सके।


इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह के करकमलों से सीयूजीएल के पोर्टल ऑनलाईन बटन दबाकर जिला पूर्ति अधिकारी, बरेली सहित 03 पीएनजी कनेक्शन को जारी किया गया।


 कार्यक्रम में पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी वि/रा, सौरभ दुबे, अपर जिलाधिकारी नगर, देश दीपक, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, राजेश कुमार वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट, आशीष कुमार और सी यू जी एल के अधिकारीगण उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: कॉलोनियों को एलपीजी फ्री करने को एडीएम कंपाउंड से पी एन जी पाइपलाइन का हुआ विस्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article