Bareilly News: निशा शर्मा, उन्नति राधा और पारुल को मिला ‘सीमा स्मृति साहित्य सम्मान’विविध संवाद पत्रिका के नारी विशेषांक का भव्य विमोचन
बरेली रूबरू बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित 27वें सीमा स्मृति सम्मान एवं विमोचन समारोह में शहर की प्रतिष्ठित साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कवयित्री डॉ. निशा शर्मा, उन्नति राधा शर्मा और बी.के. पारुल को ‘सीमा स्मृति साहित्य सम्मान’ से अलंकृत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार रहे, जबकि डॉ. मेघा अग्रवाल भी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहीं।
क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा सहित अतिथियों ने सम्मानित साहित्यकारों को प्रतीक चिन्ह और सम्मान-पट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मंगलवार को रोटरी भवन में आयोजित इस समारोह में विविध संवाद पत्रिका के नारी विशेषांक का विधिवत विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शहर के करीब 40 रचनाकारों को भी सम्मानित करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह और पटका पहनाकर अभिनंदन किया गया।
समारोह में नारी उत्थान विषय पर एक सार्थक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं की सामाजिक भूमिका और सशक्तिकरण पर विचार-विमर्श हुआ।
साथ ही मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए दो जरूरतमंद कन्याओं के विवाह हेतु आवश्यक सामग्री भी भेंट की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार एवं शिक्षाविद सुरेश बाबू मिश्रा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नवगीतकार रमेश गौतम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।
अंत में आभार इंजीनियर के.बी. अग्रवाल और महासचिव प्रदीप माधवार ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक एवं साहित्य प्रेमी मौजूद रहे,
जिनमें नरेश मालिक, निर्भय सक्सेना, मुकेश सक्सेना, अतुल वर्मा, ब्रजेश सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी, सुरेन्द्र मोहन सिन्हा, मधु वर्मा, रीता सिन्हा, सुमी, अरुणा सिन्हा, मंजू सक्सेना, रश्मि सक्सेना, पूर्णिमा अनिल, अनिल सक्सेना, प्रकाश चंद्र सक्सेना, डी.डी. शर्मा, महेश चंद्र शर्मा, जितेंद्र सक्सेना, राजीव काका, कमल सक्सेना, रोहित राकेश, अखिल रस्तोगी, विष्णु अग्रवाल और सुनील शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
यह आयोजन साहित्य, समाज सेवा और नारी सशक्तिकरण का सुंदर संगम साबित हुआ।
0 Response to "Bareilly News: निशा शर्मा, उन्नति राधा और पारुल को मिला ‘सीमा स्मृति साहित्य सम्मान’विविध संवाद पत्रिका के नारी विशेषांक का भव्य विमोचन"
एक टिप्पणी भेजें