-->
Bareilly news: न्यायालयों में चित्रगुप्त जी की मूर्ति स्थापना की मांग, कलम-दवात चौक पर धूमधाम से मनाया गया प्रकटोत्सव

Bareilly news: न्यायालयों में चित्रगुप्त जी की मूर्ति स्थापना की मांग, कलम-दवात चौक पर धूमधाम से मनाया गया प्रकटोत्सव

बरेली रूबरू बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव (जन्मोत्सव) के अवसर पर कोहाड़ापीर स्थित कलम-दवात चौक पर भव्य पूजन-अर्चना का आयोजन किया गया। 


इस दौरान कायस्थ समाज ने देशभर के न्यायालयों में भगवान चित्रगुप्त जी की मूर्ति स्थापित करने की मांग जोर-शोर से उठाई।


वैशाख शुक्ल सप्तमी (गंगा सप्तमी) के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद शालिनी जौहरी, प्रदीप सक्सेना, वेद प्रकाश सक्सेना कातिव और अश्विनी कमठान द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी की स्तुति से हुई। 


इसके बाद पंचमुखी दीपक से भव्य आरती उतारी गई, जिसमें कलम-दवात के महत्व को विशेष रूप से दर्शाया गया।


आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना कातिव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी न्याय के देवता हैं, जो मनुष्य के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। उन्होंने कहा कि न्यायालयों में उनकी मूर्ति स्थापित होने से न्याय व्यवस्था को आध्यात्मिक प्रेरणा मिलेगी।



इस अवसर पर कलम-दवात चौक को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं ने उत्सव मनाया। कार्यक्रम में बबीता रेक्रिवाल, किरन सक्सेना, डॉ. सुबोध अस्थाना, पंकज सक्सेना, अमित सक्सेना, अंश सक्सेना, सचिन श्याम भारतीय, संजय सक्सेना, मगन सिन्हा, स्मिथ जौहरी, अमर जौहरी, दिव्यांश सक्सेना, रजनीश सक्सेना, सचिन सक्सेना सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।



कायस्थ महासभा ने इस तरह के आयोजनों को नियमित रूप से करने का संकल्प लिया, ताकि युवा पीढ़ी भगवान चित्रगुप्त जी के आदर्शों से जुड़ सके। साथ ही सरकार से अपील की गई कि न्यायालयों में उनकी मूर्ति स्थापित कर न्याय प्रक्रिया को और अधिक पवित्र बनाया जाए।

0 Response to "Bareilly news: न्यायालयों में चित्रगुप्त जी की मूर्ति स्थापना की मांग, कलम-दवात चौक पर धूमधाम से मनाया गया प्रकटोत्सव"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article