-->
Barellly news: औद्योगिक क्षेत्र परसाखेड़ा में बनेगा डाटा सेंटर, यूपीसीडा कार्यालय एवं फायर स्टेशन

Barellly news: औद्योगिक क्षेत्र परसाखेड़ा में बनेगा डाटा सेंटर, यूपीसीडा कार्यालय एवं फायर स्टेशन


बरेली रूबरू बरेली। औद्योगिक क्षेत्र परसाखेड़ा में डाटा सेंटर, यूपीसीडा कार्यालय एवं फायर स्टेशन बनेगा। मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक में यह बात कही गई।  


कमिश्नरी स्थित सभागार में मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सचिव बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा नाथधाम एम एस एम ई टाउनशिप योजना की प्रगति के संबंध में अवगत कराया गया कि चार ग्रामों (रसूला चौधरी, मिटौरा नौगवां उर्फ फतेहगंज पश्चिमी, चिटौली एवं रहपुरा जागीर) की कुल 126.3043 हेक्टेयर भूमि भू-स्वामियों/कृषकों से आपसी सहमति के आधार पर बरेली विकास प्राधिकरण के पक्ष में क्रय किये जाने पर आने वाले व्ययों के अनुमोदन के संबंध में प्रस्ताव स्वीकृत किया जा चुका है। अब भूमि क्रय प्रारम्भ कर दी गयी है।



मण्डलीय उद्योग बन्धु बैठक में आर एम यूपीसीडा द्वारा अवगत कराया गया कि औद्योगिक क्षेत्र परसाखेड़ा में अग्निशमन केन्द्र की स्थापना हेतु वैकल्पिक भूमि उपलब्ध कराये जाने हेतु भूखण्ड संख्या बी- 29 के उपविभाजन कर भूमि आरक्षित किये जाने का प्रस्ताव प्राधिकरण के वास्तु एवं नियोजन अनुभाग को स्वीकृति हेतु प्रेषित किया गया है। 


भूमि के सृजन उपरान्त अग्निशमन विभाग को उनके मॉग के अनुसार आबंटन कर अग्निशमन केन्द्र का निर्माण प्राधिकरण द्वारा कराया जायेगा।

फायर स्टेशन के साथ यूपीसीडा कार्यालय एवं डाटा सेंटर का निर्माण भी प्रेषित किया गया है।


मंडलायुक्त की बैठक में उपस्थित अध्यक्ष भोजीपुरा औद्योगिक आस्थान अजय शुक्ला द्वारा अवगत कराया गया कि औद्योगिक आस्थान भोजीपुरा में जल निकासी की समस्या है, जिसका स्टीमेट भी उपायुक्त उद्योग द्वारा उद्योग निदेशालय को प्रेषित किया जा चुका है, 


जिस पर मण्डलायुक्त चौधरी ने निर्देश दिए कि उपायुक्त उद्योग बजट आवंटन के लिये व्यक्तिगत रूप से प्रयास कर आगामी बैठक से पूर्व अद्यतन प्रगति से अवगत करायें।


परसाखेड़ा इण्डस्ट्रियल एरिया एवं सी बी गंज औद्योगिक आस्थान की निर्बाध विद्युत आपूर्ति के संबंध में मुख्य अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती कर दी गयी है, जिस पर उद्यमियों द्वारा सहमति प्रदान की गयी एवं विद्युत विभाग से संबंधित प्रकरण एजेण्डा बिन्दु से निक्षेपित करने के निर्देश दिए गए।


अध्यक्ष फरीदपुर इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन गुरप्रीत सिंह ने अवगत कराया कि कृषि आधारित उद्योग एवं विनियर, प्लाईवुड, आरा मशीन के उद्योग हेतु कृषि उत्पादन मंडी समिति के द्वारा गेट पास जारी किया जाता है, 


जिसकी समय एवं दिनांक ई-वे बिल के अनुसार नहीं होती है। कृषि उत्पादन मंडी समिति के विभागीय पोर्टल पर टाइम बढ़ाने का ऑप्शन ही नहीं आता है। बैठक में उपस्थित उप निदेशक, मण्डी समिति ने अवगत कराया कि मण्डल समिति का नया पोर्टल डेवलेप हो रहा है जो कि माह मई 2026 से लागू हो जायेगा। 


नवीन पोर्टल के डेवलेपमेंट हेतु अलग अलग उद्यमी संगठनों के साथ पोर्टल की कार्यप्रणाली प्रदर्शित करते हुए उद्यमियों के सुझाव लिये जा रहे है। जिस निर्देश दिए गए कि उप निदेशक, मंडी समिति ई-वे बिल के अनुसार ही मण्डी समिति के गेट पास की व्यवस्था हेतु आयुक्त महोदय के स्तर से शासन को पत्र प्रेषित करायें।


इस बैठक में जीबीसी 01 से 04 एवं 5.0 की अद्यतन प्रगति के संबंध में संयुक्त आयुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि बरेली मंडल में जीबीसी 01 से 4 तक 308 एमओयू धनराशि रू. 36261.35 करोड़ जीबीसी हेतु तैयार है, जिसके सापेक्ष 277 एमओयू धनराशि रुपए 8858.77 करोड की इकाईयां वाणिज्यिक उत्पादन में आ चुकी है। इसी प्रकार जीवीसी 5.0 अन्तर्गत बरेली मण्डल में 141 एमओयू धनराशि 9741.31 रुपए जीबीसी हेतु तैयार है 


एवं 98 इकाईयां धनराशि 6064.65 करोड़ रुपए वाणिज्यिक उत्पादन में आ चुकी है। जिस पर मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि संयुक्त आयुक्त उद्योग प्रत्येक माह जी बी सी 01 से 04 एवं 5.0 की बैठक करायें।


बैठक में सचिव बरेली विकास प्राधिकरण वंदिता श्रीवास्तव, संयुक्त आयुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान, उपायुक्त उद्योग विकास यादव, मुख्य अभियन्ता विद्युत ज्ञान प्रकाश, उपनिदेशक पर्यटन रविन्द्र कुमार, उद्यमीगण अभिनव अग्रवाल, एस के सिंह, मयूर धीरवानी, आशुतोष शर्मा, उन्मुक्त संभव शील, विमल रेवाड़ी, मो आरिफ सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Barellly news: औद्योगिक क्षेत्र परसाखेड़ा में बनेगा डाटा सेंटर, यूपीसीडा कार्यालय एवं फायर स्टेशन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article