-->
Bareilly news: एसएसवी इंटर कॉलेज का यूपी बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्रों ने रचा सफलता का नया इतिहास

Bareilly news: एसएसवी इंटर कॉलेज का यूपी बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्रों ने रचा सफलता का नया इतिहास



बरेली रूबरू बरेली। सुरेश शर्मा नगर स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज ने इस वर्ष भी यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। 

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न केवल अपने अभिभावकों बल्कि पूरे विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विद्यालय की अध्यक्ष अंजलि शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं समाज की अमूल्य धरोहर हैं। 

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने शिक्षकों और माता-पिता के मार्गदर्शन में निरंतर आगे बढ़ें और जीवन में ऊंचाइयों को प्राप्त करें।


विद्यालय के प्रबंधक साकेत सुधांशु शर्मा ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र को अपना लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए, तभी सफलता निश्चित होती है।

कक्षा 12 के परिणामों में अभिषेक पटेल ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं माही सेनी (78.8%), मोहम्मद अमन (78.6%), हर्षित वर्मा (74.8%) और महक गोस्वामी (74.6%) ने भी सराहनीय अंक हासिल किए।
कक्षा 10 में यश सौरव ने 88.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

इसके अलावा सिंधवी कोली (86.5%), अंश नायक (84.7%), ओम देव गुर्जर (84.5%) और अंशिका यादव (82.5%) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।


इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य उषा शर्मा सहित शिक्षकगण— सर्वेश कुमार, पंकज कुमार, संदीप मिश्रा, मोहन स्वरूप, प्रदीप गंगवार, अभिषेक कुमार, सुरेंद्र गंगवार, कोमल मलिक, ज्योति पाठक एवं सरिता देवी शर्मा—ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी छात्र इसी तरह सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करते रहेंगे।

0 Response to "Bareilly news: एसएसवी इंटर कॉलेज का यूपी बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्रों ने रचा सफलता का नया इतिहास"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article