Bareilly news: पृथ्वी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता में आयशा और निबन्ध में ईशान पन्त प्रथम
बरेली रूबरू बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रान्त बरेली के तत्वावधान में पृथ्वी दिवस के अवसर पर निबन्ध एवं पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यालय के चालीस छात्र / छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रान्त के प्रांतीय अध्यक्ष डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ व्रजेश कुमार शर्मा ने की।
सी वी गंज, बरेली स्थित काम्पीटेंट पब्लिक स्कूल के सभागार में पोस्टर प्रतियोगिता में सबसे आकर्षक पोस्टर बनाकर कु. आयशा फातिमा ने प्रथम, कु माजिया खातून दूसरे, कु इन्शा फातिमा को तृतीय स्थान हासिल हुआ।अर्शित यादव को सान्त्वना पुरस्कार मिला।
इसी प्रकार निबन्ध प्रतियोगिता में ईशान पन्त ने अत्यन्त तथ्यपूर्ण निबन्ध लिखकर प्रथम, कु तस्मीम दूसरे, कुशाग्र चौधरी को तृतीय स्थान मिला । हर्ष राज शर्मा को सान्त्वना पुरस्कार मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा, कार्यक्रम अध्यक्ष डाॅ व्रजेश कुमार शर्मा, उप प्रधानाचार्य नूतन सिंह और जनपदीय मंत्री विमलेश चंद्र दीक्षित ने विजयी छात्र / छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए।
विमलेश चंद्र दीक्षित और विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती सन्तोष मिश्रा ने पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका निभाई। इसी प्रकार निबन्ध प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका विद्यालय की उप प्रधानाचार्य श्रीमती नूतन सिंह ने निभाई ।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के छात्र कुशाग्र चौधरी एवं आभार शिक्षिका नेहा अंसारी ने ब्यक्त किया। निर्भय सक्सेना
0 Response to "Bareilly news: पृथ्वी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता में आयशा और निबन्ध में ईशान पन्त प्रथम"
एक टिप्पणी भेजें