-->
Bareilly News: पंजाबी वैवाहिक परिचय सम्मेलन में हुए कई रिश्ते

Bareilly News: पंजाबी वैवाहिक परिचय सम्मेलन में हुए कई रिश्ते


बरेली रूबरू बरेली। पंजाबी सेवा कल्याण समिति, बरेली के 22वां पंजाबी वैवाहिक परिचय सम्मेलन में लगभग 260 पंजीकरण प्राप्त हुए जिनमें से करीब 15 युवक- युवतियों के सफल परिचय एवं संभावित वैवाहिक संबंध स्थापित होने की संभावना बनी। 


कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय सहभागिता रही। हरी मंदिर बारात घर मॉडल टाउन में गरिमामय वातावरण में परिचय सम्मेलन हुआ। इस कार्यक्रम में पंजाबी समाज की सक्रिय सहभागिता रही जिससे सामाजिक एकता एवं आपसी समन्वय दिखा।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. विनोद पगरानी, अनिल कुमार एडवोकेट भाजपा नेता समिति के अध्यक्ष सतीश लुनियाल, महामंत्री लोकेश कालडा, संरक्षकगण एवं महिला इकाई की अध्यक्ष इंदु सेठी, सचिव नीलम बत्रा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। महिला इकाई द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की।


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना, सतीश कातिब, गुलशन आनंद, पवन अरोड़ा, के. एम. अरोड़ा, परमजीत सिंह ओबराय, सोनिया अतुल कपूर, वीरेंद्र अरोड़ा, संजय आनंद अध्यक्ष पंजाबी महासभा आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे।


सम्मेलन में कई वैवाहिक संबंध स्थापित होने की संभावना बनी जो इस आयोजन की उल्लेखनीय उपलब्धि रही।

मुख्य अतिथि डॉ. विनोद पगरानी ने अपने उद्बोधन में पंजाबी समाज के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी यह समाज अपने परिश्रम और संकल्प के बल पर देश की प्रगति में निरंतर योगदान देता रहा है।


विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार एडवोकेट ने कहा कि विगत 26 वर्षों से इस प्रकार के वैवाहिक परिचय सम्मेलन का निरंतर आयोजन समाज के लिए अत्यंत सराहनीय पहल है। 


विशिष्ट अतिथि पवन सक्सेना ने पंजाबी समाज की राष्ट्रभक्ति, साहस एवं समर्पण भावना को देश की शक्ति बताया।


समिति के अध्यक्ष सतीश लुनियाल ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी संबंधों को सुदृढ़ करने एवं युवाओं को एक सार्थक मंच उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संरक्षक तिलक राज एवं होशियार सिंह सहित अन्य संरक्षकगण ने भी समाज में इस प्रकार के आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। 


कार्यक्रम के दौरान पवन अरोड़ा ने बेटियों को उत्तम शिक्षा एवं संस्कार देने की आवश्यकता पर बल दिया। श्रीमती इंदु सेठी ने महिला इकाई के योगदान को रेखांकित करते हुए अतिथियों का पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।


आयोजन को सफल बनाने में समिति की महिला इकाई का विशेष योगदान रहा जिनके सहयोग से कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से सम्पन्न हुआ।

अंत में समिति के महामंत्री लोकेश कालड़ा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात परिचय सम्मेलन का मुख्य सत्र प्रारंभ हुआ, जो सायं 5 बजे तक चला।

कार्यक्रम में होशियार सिंह, तिलक राज, जनकराज अरोड़ा, श्रीमती मधुर वीणा अरोड़ा, जसपाल सिंह दुआ, अतुल कपूर (पूर्व उप सभापति), दर्शन लाल भाटिया, सतपाल अरोड़ा, राजकुमार लुनियाल, डॉ. अजय कक्कड़, हरीश सेठी, मनोज लुनियाल, कोमल छाबड़ा, भूषण अरोड़ा, मनीष चड्ढा, कौशल सूरी (मिंटू), धीरज सेठी, गुलशन गुलाटी, अतुल कालड़ा, प्रवीण भुटानी, राम अरोड़ा, यश डूसेजा, प्रिंस खुराना, कुल संजीव आहूजा, राकेश साहनी, सुरजीत अरोड़ा, अनीता लुनियाल, रीता डूसेजा, गीता छाबड़ा, शशि लुनियाल, पूजा कालड़ा, सोनिया गुलाटी, अर्चना बब्बर, मीना अरोड़ा, पूजा नारंग, मोनिका आहूजा, नमिता अरोड़ा, श्रुति मेहता, चेतना डूसेजा, सुगंधा खुराना, कनिका कपूर, शिवाली अरोड़ा, डॉली अरोड़ा, रूचि खोसला, सुनीता धर्मीजा, दीप्ति अरोड़ा, आदि उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: पंजाबी वैवाहिक परिचय सम्मेलन में हुए कई रिश्ते"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article