Bareilly News: उपजा के पूर्व प्रदेश महामंत्री रमेश चंद्र जैन का निधन, बरेली में पत्रकारों ने जताया शोक
बरेली रूबरू बड़ौत/बरेली। यू.पी. जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) के पूर्व प्रदेश महामंत्री और वरिष्ठ मान्यता प्राप्त पत्रकार 77 वर्षीय रमेश चंद्र जैन का शुक्रवार भोर में निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई
परिजनों के अनुसार, उनके पुत्र गौरव जैन ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनकी अंत्येष्टि बावली रोड स्थित श्मशान घाट, बड़ौत में संपन्न हुई, जिसमें जैन समाज, पत्रकारों और शहर के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
एनयूजे (यूपी) के प्रदेश अध्यक्ष के. बख्श सिंह द्वारा जिलाधिकारी मेरठ/बागपत को सूचना दिए जाने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनके निवास पर पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यह पहली बार हुआ जब प्रशासन ने इस प्रकार सम्मान प्रकट किया।
रमेश चंद्र जैन लंबे समय तक नवभारत टाइम्स सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे और बड़ौत/मेरठ क्षेत्र में मान्यता प्राप्त पत्रकार के रूप में सक्रिय रहे। वे अपने पीछे पुत्र गौरव, वैभव सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
बरेली में शोक:
बरेली में भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उपजा प्रेस क्लब, बरेली के अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना सहित निर्भय सक्सेना, मुकेश तिवारी, पुत्तन सक्सेना, जनार्दन आचार्य, सुभाष चौधरी, आर.के. जोशी, संजीव गंभीर, महेश पटेल, संजय श्रीवास्तव, नीरज आनंद, शुभम सिंह, सुयोग्य सिंह, ललित कश्यप, अनूप मिश्रा, विजय सिंह, अशोक शर्मा, गुरुवचन दास, संजीव यादव, शंकर लाल, सुरेश रोचानी, विवेक मिश्रा, रोहित अग्रवाल किशोर आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया।
0 Response to "Bareilly News: उपजा के पूर्व प्रदेश महामंत्री रमेश चंद्र जैन का निधन, बरेली में पत्रकारों ने जताया शोक"
एक टिप्पणी भेजें