-->
Bareilly News: आंवला में 1 हजार हेक्टेयर में बनेगा औद्योगिक गलियारा, भूमि चयनित।  टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण, किसानों से भूमि क्रय प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

Bareilly News: आंवला में 1 हजार हेक्टेयर में बनेगा औद्योगिक गलियारा, भूमि चयनित। टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण, किसानों से भूमि क्रय प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश


बरेली रूबरू बरेली । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की प्रेरणा से उ प्र एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल अथॉरिटी (यूपीएईडा) द्वारा जनपद बरेली में 1 हजार हेक्टेयर भूमि पर इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर (औद्योगिक गलियारे) का निर्माण/विकास किया जाना है, जिसके क्रम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देशानुसार तहसील आंवला में राजस्व टीम द्वारा भूमि का चयन किया गया।


तहसील आंवला में यह प्रस्तावित भूमि ग्राम भमौरा, मकरन्दपुर ताराचन्दपुर, पखुरानी कुडढा, भीकमपुर, भरताना, हजरतपुर, यूसुफपुर, खुली व चॉदपुर मटकी में स्थित है। 


उपरोक्त भूमि  NH-530B बरेली- मथुरा हाईवे के समीप तथा भमौरा आंवला स्टेट हाईवे-125 के दोनो तरफ स्थित है। 

उक्त भूमि का स्थलीय निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा विगत दिनों में स्वयं किया गया तथा समुचित प्रस्ताव सी ई ओ यूपीएईडा को प्रेषित किया गया था।

इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की उक्त परियोजना को गति देने के क्रम में 17 अप्रैल 2026 को यूपीएईडा के उच्चाधिकारियों की टीम (चुनकू राम पटेल, बी डी वर्मा) एवं कन्सल्टेंट एजेंसी द्वारा अपर जिलाधिकारी न्यायिक बरेली, उप जिलाधिकारी आंवला, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई, अधिशासी अभियन्ता जल निगम, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र तथा राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। यूपीएईडा
 की टीम द्वारा उपरोक्त 1 हजार हेक्टेयर में बनने वाले औद्योगिक गलियारे हेतु भूमि उपयुक्त पायी गयी। अब सीधे किसानों से भूमि क्रय किये जाने की प्रक्रिया में तीव्र गति से कार्य किया जायेगा। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: आंवला में 1 हजार हेक्टेयर में बनेगा औद्योगिक गलियारा, भूमि चयनित। टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण, किसानों से भूमि क्रय प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article