-->
Bareilly News: हिंदी रंगमंच दिवस पर रंगकर्मियों का हुआ सम्मान

Bareilly News: हिंदी रंगमंच दिवस पर रंगकर्मियों का हुआ सम्मान

बरेली रूबरू बरेली। ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन संस्था ने वरिष्ठ रंगकर्मियों का सम्मान किया इनमें नीलम वर्मा, हरजीत कौर, सुनील धवन, कमल श्रीवास्तव, प्रदीप मिश्रा आदि रहे। बी. डी. ए. कॉलोनी टिबरी नाथ, बरेली में रंगकर्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संस्था द्वारा कलाकारों को सम्मानित किया गया। 



इस अवसर पर सोनिया धवन, राजीव शर्मा टीटू, डॉक्टर सैयद सिराज, देवेंद्र रावत, प्रमोद उपाध्याय, रवि सक्सेना आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर रंग कर्म के दशा और दिशा पर एक गोष्ठी में सुनील धवन ने कहा कि नए प्रेक्षागृहों का किराया अधिक होने के कारण अव्यवसायिक कलाकारों को मंच मिलना दूभर हो गया है। 

अध्यक्ष राजीव शर्मा टीटू ने कहा कि कलाकारों के लिए रेल किराए में मिलने वाली 75 प्रतिशत की छूट बंद होने से कलाकार नाट्य प्रतियोगिताओं में भाग ले नहीं पाते हैं। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सैयद सिराज ने कहा कि कलाकारों को किराए में मिलने वाली छूट समाप्त होने से नाट्य संस्थाएं अखिल नाट्य प्रतियोगिता में भाग नहीं ले रही हैं जिससे प्रतियोगिताएं नाट्य समारोह का स्वरूप धारण नहीं कर पा रही हैं। 

यह ही आयोजकों की मजबूरी है। रंगकर्मी/निर्देशक ने कहा कि समाज के सक्षम समाजसेवियों को आगे बढ़कर नाट्य विधा के संरक्षण के लिए आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना होगा तभी वर्तमान परिदृश्य परिवर्तित होगा। रंगकर्मी नीलम वर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से नुक्कड़ नाटक के लिए मिलने वाली सहायता भी लगभग सीमित हो गई है।

जिससे आम नाट्यकर्मी के जीवन यापन प्रभावित हो गया है। रंगकर्मी हरजीत कौर ने कहा कि रंगकर्मियों को भी पेंशन मिलनी चाहिए। रंगकर्मी कमल श्रीवास्तव ने कहा कि समय समय पर अच्छे नाटकों का मंचन करना चाहिए। रंगकर्मी प्रदीप मिश्रा ने कलाकारों को अच्छी साहित्यिक कृतियों के अध्ययन पर जोर दिया। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: हिंदी रंगमंच दिवस पर रंगकर्मियों का हुआ सम्मान"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article