Bareilly News: सम्पूर्ण समाधान दिवस: अधिकारियों को सख्त निर्देश, शिकायतों का तुरंत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित!
बरेली रूबरू बरेली। मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस चौधरी की अध्यक्षता में सदर के सम्पूर्ण समाधान दिवस में निर्देश दिए गए कि आई. जी. आर. एस में आ रही शिकायतों का निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए।
जनपद बरेली की तहसील सदर स्थित सभागार में मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस चौधरी द्वारा सर्वप्रथम तहसील दिवस रजिस्टर तथा उपस्थिति रजिस्टर को देखा गया।
उन्हाेने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा है कि आमजन की शिकायतों का यथाशीघ्र और गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए और इसी दृष्टिकोण से जिला मुख्यालयों पर जनसुनवाई की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है।
शीघ्र ही समस्त तहसील मुख्यालयों व सम्पूर्ण समाधान दिवसों की भी लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था लागू हो जाएगी, ऐसे में समस्त अधिकारी समय से सम्पूर्ण समाधान दिवसों में अपनी उपस्थिति बनाए रखें। जनता की शिकायतों के निस्तारण में कोई समस्या ना आए।
मंडलायुक्त भूपेन्द्र एस चौधरी ने कहा कि आई. जी. आर. एस में आ रही शिकायतों का निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने कहा कि जिस शिकायतकर्ता की शिकायत का निस्तारण किया जाए उससे दूरभाष पर वार्ता कर यह भी पूंछा जाए कि वह इस शिकायत के निस्तारण से सन्तुष्ट है या नही।
शासन की मंशानुरुप आम जनमानस के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनके प्रति संवेदनशील रहे तथा आम जनमानस के बीच जागरूकता पैदा करें कि वे अपनी समस्याएं स्वयं लेकर आएं, किसी बिचौलिया का सहारा ना लें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना
0 Response to "Bareilly News: सम्पूर्ण समाधान दिवस: अधिकारियों को सख्त निर्देश, शिकायतों का तुरंत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित!"
एक टिप्पणी भेजें