-->
Bareilly news:  130 करोड़ वाले साइंस पार्क के निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

Bareilly news: 130 करोड़ वाले साइंस पार्क के निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

बरेली रूबरू बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण के रामगंगा नगर आवासीय एरिया में प्रस्तावित 130 करोड़ रुपए की लागत से साइंस पार्क के निर्माण के लिए भूमि पूजन विधि विधान से कराया गया।

रामगंगा नगर आवासीय योजना के सेक्टर 8 के अंतर्गत लगभग 19600 वर्ग मीटर में कुल 130 करोड़ की लागत से साइंस पार्क का निर्माण किया जाना है। 

इसके अंतर्गत वर्तमान में लगभग 80 करोड़ की लागत से एक्वा पार्क और स्पेस म्यूजियम का कार्य प्रारंभ किया गया है । 


इसी के अंतर्गत 3 हजार वर्ग मीटर में प्लानेटोरियम के निर्माण के लिए शासन से लगभग 50 करोड़ की स्वीकृति उपरांत निविदा संबंधी कार्यवाही भी की जा रही है। 

बरेली विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने कहा कि साइंस पार्क क्षेत्र के शैक्षणिक और वैज्ञानिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। रामगंगा नगर आवासीय योजना के सेक्टर-08 में साइंस पार्क के निर्माण हेतु बरेली विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष, द्वारा भूमि पूजन कराया गया। 



भूमि पूजन के समय सचिव, संयुक्त सचिव, विशेष कार्याधिकारी एवं अन्य अभियन्तागण उपस्थित रहें। इस दौरान समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा विधिवत पूजा- अर्चना में भी भाग लिया।


बी डी ए उपाध्यक्ष द्वारा सम्बंधित ठेकेदार/अभियन्तागणों को निर्देशित किया गया कि इस पार्क का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक एवं निर्धारित समय में पूर्ण किया जाये। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly news: 130 करोड़ वाले साइंस पार्क के निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article