-->
Bareilly news: हमारी जागरूकता, किसी की सांसें लौटा सकती है।” अन्जय अग्रवाल - डिवीजनल वार्डन

Bareilly news: हमारी जागरूकता, किसी की सांसें लौटा सकती है।” अन्जय अग्रवाल - डिवीजनल वार्डन




बरेली रूबरू बरेली। “हमारी जागरूकता, किसी की सांसें लौटा सकती है”—इसी संदेश को साकार करते हुए सिविल डिफेंस अलखनाथ डिवीजन द्वारा जागरूकता सप्ताह के चौथे दिन द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज, छीपीटोला साहूकारा में सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) का महत्वपूर्ण प्रशिक्षण आयोजित किया गया।



यह कार्यक्रम बरेली सिविल डिफेंस के उपनियंत्रक राकेश मिश्र के निर्देशन तथा डिप्टी चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ के प्रोत्साहन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का संचालन डिवीजनल वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल ने किया, जिन्होंने छात्राओं और शिक्षिकाओं को आपात स्थिति में जीवन बचाने की इस अहम तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


अन्जय अग्रवाल ने बताया कि सीपीआर उस समय दिया जाता है जब किसी व्यक्ति की सांस और नाड़ी बंद हो जाती है। ऐसे में समय रहते सही तरीके से सीपीआर देने पर व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस तकनीक का अभ्यास केवल विशेष डमी (मैनिक्विन) पर ही किया जाना चाहिए, किसी जीवित व्यक्ति पर नहीं।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रामश्री सहित शिक्षिकाएं—आशा रानी, नूतन दीक्षित, लक्ष्मी त्यागी, चक्षु प्रिया, वीना जायसवाल, ज्योति मिश्रा, जरनीन जहीर, भावना शर्मा—और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।


सिविल डिफेंस की ओर से स्टाफ ऑफिसर हरीश भल्ला, आईसीओ नीतू द्विवेदी, पोस्ट वार्डन आशीष प्रधान, पवन कालरा तथा सेक्टर वार्डन शंकर लाल शर्मा, अंकित शर्मा, अजीत सिंह, अमित आनंद, अंश सक्सेना, आकाश सक्सेना, ऋषभ चौधरी, अरुण पाराशरी आदि ने भी सक्रिय सहयोग दिया।
कार्यक्रम के अंत में अन्जय कुमार अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों और विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आपात स्थिति में लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

0 Response to "Bareilly news: हमारी जागरूकता, किसी की सांसें लौटा सकती है।” अन्जय अग्रवाल - डिवीजनल वार्डन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article