Bareilly news: औद्योगिक टाउनशिप के लिए भूमि खरीद की प्रक्रिया प्रारंभ
बरेली रूबरू बरेली। दिल्ली हाईवे से सटे क्षेत्रों में औद्योगिक टाउनशिप हेतु 126.3043 हेक्टेयर भूमि क्रय करने के लिए भूमि क्रय एवं मुआवज़ा वितरण प्रक्रिया क्रम में धर्मपाल एवं प्रेमराज पुत्रगण राम प्रसाद एवं गंगा प्रसाद पुत्र चेतराम निवासी- ग्राम रहपुरा जागीर को प्रतिकर की धनराशि 74 लाख रुपए का भुगतान प्राधिकरण द्वारा किया गया।
क्षेत्र के औद्योगिक विकास एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से प्राधिकरण द्वारा दिल्ली हाईवे से सटे क्षेत्रों में प्रस्तावित औद्योगिक टाउनशिप के विकास हेतु भूमि क्रय प्रक्रिया प्रारंभ हुई है। इस क्रम में किसानों को प्रतिकर (मुआवज़ा) वितरण की कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है।
प्राधिकरण द्वारा पूर्ण पारदर्शिता एवं किसान हितों को प्राथमिकता देते हुए सर्किल दर के चार गुना के आधार पर भूमि का मूल्य निर्धारित किया गया है। इसी के अनुरूप भू- स्वामियों से आपसी सहमति के आधार पर बात रजिस्ट्री की प्रक्रिया संपन्न कराते हुए भुगतान किया जा रहा है।
22 अप्रैल को भूमि क्रय का शुभारम्भ करते हुए धर्मपाल एवं श्री प्रेमराज पुत्रगण श्री राम प्रसाद एवं गंगा प्रसाद पुत्र श्री चेतराम निवासी-ग्राम रहपुरा जागीर को प्रतिकर की धनराशि 74 लाख रुपए का भुगतान प्राधिकरण द्वारा किया गया।
औद्योगिक टाउनशिप हेतु भूमि को भू- स्वामियों से आपसी सहमति के आधार पर क्रय किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें तहसील बरेली के ग्राम रसूला चौधरी, तहसील मीरगंज के ग्राम भिटौरा नौगंवा उर्फ फतेहगंज पश्चिमी, चिटौली तथा रहपुरा जागीर की कुल 126.3043 हेक्टेयर भूमि क्रय की जायेगी।
यह महत्वाकांक्षी परियोजना क्षेत्र के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी। इसके माध्यम से औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।
साथ ही, सड़क, विद्युत, जलापूर्ति, जल निकासी एवं अन्य आधारभूत नागरिक सुविधाओं का समुचित एवं आधुनिक विकास सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र का सुनियोजित शहरीकरण संभव हो सकेगा।
प्राधिकरण द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि समस्त प्रक्रिया सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध रहे, जिससे भू- स्वामियों का विश्वास बना रहे और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निर्भय सक्सेना
0 Response to "Bareilly news: औद्योगिक टाउनशिप के लिए भूमि खरीद की प्रक्रिया प्रारंभ"
एक टिप्पणी भेजें