Bareilly News: जनरल इंश्योरेंस के पेंशनर्स का पेंशन अपग्रेडेशन पर मंथन
बरेली रूबरू बरेली। जनरल इंश्योरेंस पेंशन संगठन यूनिट की आम सभा में दिल्ली से आए नॉर्दर्न ज़ोन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन ने सरकार से पेंशन अपग्रेडेशन और 80 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद पेंशन में बढ़ोतरी की मांग को एक बार फिर दोहराया।
दिल्ली से आए नॉर्दर्न ज़ोन के वरिष्ठ पदाधिकारियों चेयरमैन आर एस टुटेजा, जनरल सेक्रेटरी श्याम माथुर, संगठन मंत्री रजनीश पांडे, उपाध्यक्ष कुलतरण सिंह, कोषाध्यक्ष बी के शर्मा ने जनरल इंश्योरेंस कंपनियों से सेवानिवृत्त पेंशनर्स की समस्याओं पर मंथन कर विस्तार से चर्चा की।
उपरोक्त वक्ताओं ने पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं में अब तक हुए सुधारों का उल्लेख करते हुए भविष्य में आने वाली चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला। स्टेशन रोड पर एक होटल में हुई इस बैठक में कहा कि इन मांगों को लेकर संगठन लगातार संघर्षरत रहा है। कार्यक्रम में बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और मुरादाबाद के पेंशनर्स ने भाग लिया। मौके पर सचिव पंकज गोयल, अध्यक्ष अनिल कांत सक्सेना समेत कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। निर्भय सक्सेना
0 Response to "Bareilly News: जनरल इंश्योरेंस के पेंशनर्स का पेंशन अपग्रेडेशन पर मंथन"
एक टिप्पणी भेजें