Bareilly News: बिथऱी से गिरधारी पप्पू ने भी चुनावी ताल ठोकी, बेटे ने जुटाई समर्थकों की भीड़
निर्भय सक्सेना
बरेली रूबरू बरेली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीतिक जमीन पर पकड़ रखने वाले चर्चित नेता गिरधारी लाल साहू उर्फ गिरधारी पप्पू अब बिथरी से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
उन्होंने बरेली की राजनीति में अपनी मौजूदगी का अहसास कराने को अपने बेटे धर्मेन्द्र सिंह रिंकू साहू ने जरिए बड़ी सभा बुलाई थी जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हुए।
ऊपरी तौर पर तो यह शुभकामना और मिलन कार्यक्रम था मगर वास्तविकता में यह गिरधारी पप्पू के बिथरी से चुनाव की तैयारी का पहला कदम था।
समर्थकों की भीड़ के बीच यह ऐलान किया गया कि गिरधारी पप्पू बिथरी से ही चुनाव लड़ेंगे मगर पार्टी कौन सी होगी, इसका खुलासा नहीं किया गया।
राजनीति का चर्चित चेहरा रहे गिरधारी लाल साहू उर्फ गिरधारी पप्पू अब बरेली की राजनीति में दोबारा दम दिखाने का प्रयास रहे हैं।
उनकी पत्नी रेखा आर्य अल्मोड़ा के सोमेश्वर से विधायक बनी थी। आजकल रेखा आर्या उत्तराखंड की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।
गिरधारी पप्पू के बेटे धर्मेन्द्र सिंह रिंकू की पिता के समर्थन के लिए बुलाई सभा में कई राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। हालांकि इस सभा में गिरधारी पप्पू शामिल नहीं हुए मगर उनके बेटे ने ही इंतजाम किए थे। नारेबाजी के बीच समर्थकों ने कहा कि गिरधारी पप्पू को बिथरी से चुनाव लड़ना चाहिए।
गिरधारी पप्पू खुद कई साल पहले जोगी नवादा से नगर निगम बरेली में सभासद रहे हैं। इसके अलावा मेयर का चुनाव भी बड़े जोरदार तरीके से लड़ चुके हैं। विवादों से भी गिरधारी पप्पू से हमेशा का नाता रहा है। हर मुसीबत को पार करके उन्होंने लगातार तरक्की की सीढ़ियों को चढ़ा है।
इससे पहले उनकी दिवंगत पत्नी बैजंती माला ने बहेड़ी से चुनाव लड़ा था, जिसके चलते भाजपा को यह सीट गंवानी पड़ी थी।गिरधारी पप्पू का राजनीतिक जीवन भले ही बड़े उतार चढ़ाव से भरा हो मगर बाबा बनखंडीनाथ की भक्ति का दामन उन्होंने कभी नहीं छोड़ा। सन् 1990 से मंदिर में निर्माण कार्य को जारी रखा। मंदिर में 400 गायों की सेवा और मंदिर की सेवा वह लगातार करते हैं।
लम्बे चौड़े संसाधन होने के बाद भी गिरधारी पप्पू अभी भी जब बरेली में होते हैं, मंदिर में ही रात्रि विश्राम करते हैं। हर साल 101 बेटियों की शादी इसी मंदिर से कराते हैं। और इन सभी जोड़ों को हर साल कई लाख रुपये के उपहार भी प्रदान किए जाते हैं। बिथरी से उनका चुनाव लड़ना, सभी समीकरणों को बदलने वाला होगा।
लम्बे समय से राजनीति में सक्रिय आजकल
दिल्ली में मौजूद गिरधारी पप्पू से जब फोन पर बात की गई तब उन्होंने कहा कि उनके शुभचिंतकों व समर्थकों के कहने के कारण वह बिथरी चैनपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ सामान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण वह अभी दिल्ली सर गंगाराम में चेकअप के लिए आये हैं।
गिरधारी पप्पू के बेटे धर्मेन्द्र सिंह राठौर रिंकू साहू ने कहा कि उनको अपने पिता पर गर्व है। उन्होंने कहा कि आज की सभा में बड़ी संख्या में राजनेता और उनके समर्थक यहां आये।
0 Response to "Bareilly News: बिथऱी से गिरधारी पप्पू ने भी चुनावी ताल ठोकी, बेटे ने जुटाई समर्थकों की भीड़"
एक टिप्पणी भेजें