प्रेम सुरेश फाउंडेशन ने परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी आयोजित की
बरेली रूबरू बरेली। प्रेम सुरेश फाउंडेशन, सुरेश शर्मा नगर द्वारा भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फाउंडेशन के अध्यक्ष साकेत सुधांशु शर्मा एवं महासचिव अंजलि शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
अध्यक्ष साकेत सुधांशु शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम त्याग, तपस्या और न्याय के प्रतीक हैं। उनके जीवन से हमें अन्याय और अधर्म के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाकर सशक्त एवं नैतिक समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
महासचिव अंजलि शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम केवल महान योद्धा ही नहीं, बल्कि विद्वान और समाज सुधारक भी थे। उनके जीवन से अनुशासन, संयम और कर्तव्यनिष्ठा की सीख मिलती है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने सामाजिक एकता, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक संरक्षण पर बल दिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ गोष्ठी का समापन हुआ।
इस अवसर पर उषा शर्मा, ज्योति पाठक, नेहा शर्मा, सुनील शर्मा, अमित अवस्थी, शिवांगी शुक्ला, कोमल, पंकज कुमार, सर्वेश कुमार, राधिका पाठक, मोहन स्वरूप, पल्लवी, रेणु, प्रदीप, सचिन शर्मा, सरिता देवी शर्मा, अंजू, शिवानी पांडे, सुरेंद्र, अतुल शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
0 Response to "प्रेम सुरेश फाउंडेशन ने परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी आयोजित की"
एक टिप्पणी भेजें