-->
105 यूनिट रक्तदान से रचा सेवा का इतिहास, रोटरी बरेली साउथ ने दिखाया मानवता का जज़्बा

105 यूनिट रक्तदान से रचा सेवा का इतिहास, रोटरी बरेली साउथ ने दिखाया मानवता का जज़्बा


बरेली रूबरू बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ के विशाल रक्तदान शिविर में मानव सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनकल्याण का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया इस शिविर में 105 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो क्लब की सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण का परिचायक है।

आईएमए ब्लड बैंक में हुए रक्तदान शिविर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार तथा कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथियों का स्वागत क्लब अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल एवं सचिव संजय गर्ग ने पटका, मोती माला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

इस अवसर पर डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि रक्तदान का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित एवं पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों, सर्जरी तथा प्रसव जैसी परिस्थितियों में रक्तदान अनेक लोगों के जीवन की रक्षा करता है।


बीजेपी कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदाता वास्तव में समाज के सच्चे नायक हैं। वह बिना किसी स्वार्थ के मानवता की सेवा करते हुए दूसरों को जीवनदान देने का कार्य कर रहे हैं। 
क्लब सचिव संजय गर्ग ने कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है।

कम्युनिटी सर्विस डायरेक्टर राजीव बूबना ने आयोजन की सफलता का श्रेय क्लब के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्वयंसेवकों की अथक मेहनत और समर्पण को दिया। उन्होंने विशेष रूप से कार्यक्रम संयोजक राकेश धीरवानी, शिशिर पांडे, दिनेश प्रधान, रोहित जिंदल, अचल कुमार एवं वीरेश मित्तल के योगदान की सराहना की।

क्लब अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष सुजीत जायसवाल एवं कम्युनिटी सर्विस डायरेक्टर राजीव बूबना के कुशल नेतृत्व में यह शिविर समाज सेवा के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि साबित हुआ ।
इस अवसर पर डॉ. एस. के. भारद्वाज, डॉ. अमित अग्रवाल, रमेश वाष्णेय, संदीप मेहरा, शरद अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, रोशन अग्रवाल, शिभित अग्रवाल, उमेश तलवार, पंकज अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अनुपम कपूर, संजय आनंद, अंकुर अग्रवाल, पंकज जैन, मुकेश जैन, शरद गर्ग, नीरज अग्रवाल, योगेन्द्र गोयल, अंकुर बंसल, विकास गर्ग, चरण कमल सिंह, डॉ. अनमोल अग्रवाल, अमरजीत सिंह, गौरव गर्ग, रवि प्रकाश अग्रवाल, मनोज सेठी, विभोर भरतिया, अपूर्व गुप्ता, मनोज खंडेलवाल एवं डॉ. सुनील कुमार सहित अनेक रोटेरियन एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना


0 Response to "105 यूनिट रक्तदान से रचा सेवा का इतिहास, रोटरी बरेली साउथ ने दिखाया मानवता का जज़्बा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article