-->
Bareilly news: कस्तूरबा विद्यालयों में सोलर पैनल व पानी की उपलब्धता कराने को कहा

Bareilly news: कस्तूरबा विद्यालयों में सोलर पैनल व पानी की उपलब्धता कराने को कहा


बरेली रूबरू बरेली। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में बरेली के जन प्रतिनिधियों द्वारा कस्तूरबा विद्यालयों में सोलर पैनल व गर्म पानी की व्यवस्था हेतु गीजर आदि की उपलब्धता कराए जाने की बात कही गयी।


बीजेपी सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि प्रधानों का कार्यकाल शीघ्र ही समाप्त हो रहा है। अतः सभी का भुगतान समय रहते हो जाए। 

विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, बीजेपी सांसद बरेली बरेली छत्रपाल गंगवार, सपा सांसद आंवला नीरज मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य व कुंवर महाराज सिंह, विधायक मीरगंज डॉ डी सी वर्मा, विधायक नवाबगंज डॉ एम पी आर्य, विधायक बिथरी चैनपुर डॉ राघवेन्द्र शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में हुई इस बैठक में मनरेगा योजना अन्तर्गत विकास खंड आलमपुर जाफराबाद में बाउंड्रीवाल प्रकरण के सम्बन्ध में पूछने पर अवगत कराया गया कि बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य पूर्ण चुका है तथा प्लास्टर का कार्य चल रहा है।

जनप्रतिनिधियों द्वारा बैठक में वर्ष 2025- 2026 की सूची में ग्रामों में लाखों का कार्य हो गया है लेकिन पक्की आईडी नहीं बनी है जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आश्वस्त किया गया कि सारा भुगतान होने के बाद ही वीजी जी राम जी का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिनका एफटीओ लगता है उनका ही भुगतान पहले होता है। 

खण्ड विकास अधिकारी का भुगतान आरोप मात्र कुछ ग्राम पंचायतों को होता है।


इस बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मधुनगला रोड एक साल में खराब हो गयी है जिसका कारण क्या है, जिस पर अवगत कराया गया कि ट्रैक्टर- ट्राली अधिक चलने के कारण गड्ढे हो गए थे उस पर पैचवर्क करा दिया गया है।


बैठक में सपा सांसद आंवला नीरज मौर्य ने आंवला- भमोरा मार्ग को सही कराने हेतु कहा जिस पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि जो मार्ग रेलवे के अधीन है वहां हमें कार्य करने की अनुमति नहीं है बाकी मार्ग ठीक है।


समाज कल्याण विभाग को विगत बैठक में कैंप लगाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन उसकी सूचना जनप्रतिनिधियों को नहीं दी गयी जिस पर निर्देश दिए गए कि कैम्प की सूचना एक सप्ताह पूर्व दी जाए और कैंप लगाने का समय प्रातः 10 बजे से सांय 05 बजे तक रखा जाए।


इस दिशा बैठक में अवगत कराया गया कि खनन विभाग बरेली से सितारगंज राष्ट्रीय राज्य मार्ग 74 का निर्माण कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था द्वारा भारी आवागमन से निकटतम सड़के क्षतिग्रस्त हो रही हैं, जिस पर निर्देश दिए गए कि कार्यदायी संस्था से उन सड़कों को ठीक कराने का कार्य करवाया जाए।


बैठक में जनप्रतिनिधियों ने बताया कि ग्रामीण किसान यदि एक- दो ट्राली मिट्टी खनन की अनुमति लेकर करते हैं तो उन्हें परेशान ना किया जाए, जिस पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि उक्त के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी और एसएचओ को भी निर्देश जारी किए जाएंगे।


बैठक में अवगत कराया गया कि वर्ष 2017- 2025 तक प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजना के अन्तर्गत 23465 लक्ष्य के सापेक्ष 23347 आवास पूर्ण हो चुके हैं। वर्ष 2025- 2026 प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजना का सर्वे कर सूची भेजी जा चुकी है, जिस पर खण्ड विकास अधिकारी को सर्वे सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। 
बैठक में अवगत कराया गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना में अभी तक लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है।


जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत अभयपुर रिठौरा मार्ग के बारे में पूछा गया, जिस पर अवगत कराया गया कि स्वीकृति उपरांत कार्य कराया जाएगा। 


जिस पर तब तक मरम्मत कराए जाने के लिए कहा गया। उक्त के उपरांत मार्गों को बरसात से पूर्व ठीक कराए जाने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि समाज कल्याण विभाग की जमीने ग्रामों में हैं, जिनका फरीदपुर के ग्राम में संरक्षण की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है तथा चठिया में भी काफी जमीन है।


जनप्रतिनिधियों द्वारा कहा गया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजनान्तर्गत 45 ग्रामों का चयन हुआ था, जिस पर अवगत कराया गया कि 22 ग्रामों में कार्य पूर्ण हो गया है तथा उपभोग प्रमाण पत्र भी दे दिया गया है, अवशेष में कार्य और निरीक्षण चल रहा है।


बैठक में प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना के अन्तर्गत वर्ष 2026 में 56999 लाभार्थियों के ऑनलाइन आवेदन आए, जिसमें 43033 का सत्यापन हो गया, 17732 पात्र लाभार्थी पाए गए तथा 15230 आवेदकों की डीपीआर स्वीकृति हेतु शासन को भेजी गयी। बैठक में पीएम स्वनिधि योजना के बारे में भी जानकारी की गयी और बैंकों को ऋण देने हेतु एलडीएम को निर्देशित करने तथा जनप्रतिनिधियों के साथ बैंकर्स की बैठक कराने के निर्देश दिए। 


खण्ड विकास अधिकारी द्वारा क्योलड़िया के बैंक ऑफ बडौदा के ब्रांच मैनेजर का व्यवहार खराब होने की शिकायत की गयी।


अमृत योजना पार्क के अन्तर्गत हार्टमैन निकट रामलीला ग्राउंड को ठीक कराने के निर्देश दिए गए। 
ब्लाक प्रमुखगणों द्वारा सामुदायिक शौचालय पर अधिकाशतः ताले लगे रहने की शिकायत की गयी। 
 जनप्रतिनिधियों द्वारा बैठक में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत विकास खण्ड आलमपुर जाफराबाद के ग्राम पंचायत सरदारनगर में गिरी पानी की टंकी की घटना के क्रम से अन्य की भी जांच कराए जाने तथा जो भी मार्ग उखड़े हैं उन्हें भी सही कराने हेतु कहा गया।

 जनप्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि कैंसर प्रभावित ग्रामों में यूनिटें लगायी गयी थी लेकिन वर्तमान में सब बंद हैं उन्हें संचालित कराया जाए। 
तहसील फरीदपुर में नालों की टैपिंग और एसटीपी निर्माण जल जीवन मिशन (नगरीय) का कार्य स्वीकृत है।


बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशुओं के टीकाकरण के अंतर्गत बताया कि एचएस की वैक्सीन अभी नहीं आयी है, लखनऊ से मानसून से पहले आ जाएगी। खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन वितरण, एलपीजी की उपलब्धता आदि की बैठक में जानकारी ली गयी, जिस पर विवाह आयोजन एवं जरूरतमंदों को सिलेंडर उपलब्ध कराने के बारे में अवगत कराया गया।


इस बैठक में ई- श्रम पोर्टल पर पंजीकृत 4271 श्रमिकों के बारे में जानकारी ली गयी, जिस पर श्रम विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि 16 स्थान श्रमिकों के एकत्र होने के लिए चिन्हित किए गए हैं जहां टीन शेड सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी।


 जिलाधिकारी अविनाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विश्राम सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, सचिव बरेली विकास प्राधिकरण, मुख्य अभियंता विद्युत विभाग सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण बैठक में उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly news: कस्तूरबा विद्यालयों में सोलर पैनल व पानी की उपलब्धता कराने को कहा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article