-->
Bareilly news: सरदार नगर में हादसा: ओवरहेड टैंक ढहा, 5 घायल—डीएम अविनाश सिंह ने मौके व अस्पताल का लिया जायजा

Bareilly news: सरदार नगर में हादसा: ओवरहेड टैंक ढहा, 5 घायल—डीएम अविनाश सिंह ने मौके व अस्पताल का लिया जायजा


वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना 
बरेली रूबरू बरेली। विकास खंड आलमपुर जाफरा बाद, आंवला के ग्राम सरदार नगर में सोमवार सायं जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल आपूर्ति के लिए बनाए गए ओवर हैड टैंक (पानी की टंकी) अचानक तेज आवाज के साथ भरभरा कर गिर गया। 
जिलाधिकारी महोदय द्वारा तहसील आंवला में घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया 👆


इसके मलवे में दब कर चार व्यक्ति घायल हो गए। घायल लोगो को उपचार को बरेली भेजा गया। ओवरहेड टैंक निर्माण के असमय ध्वस्त हो जाने के लिए उत्तरदायी कार्यदायी संस्था एवं कॉन्ट्रैक्टर के विरुद्ध उपजिलाधिकारी आंवला ने कार्रवाई संस्तुत की है। 


सरदार नगर में शाम के समय अचानक पानी के ओवर हैड टैंक के गिरने से पांच लोग घायल हो गए।

उपजिलाधिकारी आंवला विदुषी सिंह के अनुसार पानी का टैंक गिरने से वीरपाल पुत्र रामपाल उम्र 45 वर्ष, रविन्द्र पुत्र लीलाधर उम्र 48 वर्ष, डोरीलाल पुत्र राजेंद्र उम्र 35 वर्ष, अर्जुन कश्यप पुत्र नत्थू उम्र 40 वर्ष तथा वेदपाल पुत्र झब्बू उम 50 वर्ष घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु सिद्धि विनायक अस्पताल बरेली में भर्ती कराया गया है।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अस्पताल में घायलों को जाकर देखा।

घायलों में वेदपाल पुत्र झब्बू को हल्की चोटें होने के कारण यहां पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। 
सरदारनगर में यह पानी का ओवर हेड टैंक गाटा संख्या 315 मि. रकवा 0.064 हेक्टेयर अन्य बंजर खाते की भूमि पर बनाई गई थी। 


यह पानी टैंक लगभग 15 वर्ष पूर्व जल जीवन मिशन के अंतर्गत एन सी सी कार्यदायी संस्था द्वारा बनाई गया था।


दुर्घटना स्थल पर उपस्थित ग्रामीणों से जब उपजिलाधिकारी आंवला विदुषी सिंह ने पूछताछ की तो उपरोक्त के अतिरिक्त अन्य किसी के घायल होने अथवा मलवे में दबे होने की आशंका नहीं व्यक्त की गई और न ही कोई लापता व्यक्ति संज्ञान में आया है। फिर भी जे सी बी लगाकर मलबे को हटवाया गया जिससे कि किसी के मलबे दबे होने की संभावना नहीं रहे।

उक्त पानी की टंकी (ओवर हैड टैंक) के निर्माण की तकनीकी जांच भी करायी जाएगी।

0 Response to "Bareilly news: सरदार नगर में हादसा: ओवरहेड टैंक ढहा, 5 घायल—डीएम अविनाश सिंह ने मौके व अस्पताल का लिया जायजा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article