-->
Bareilly news: पर्यटन विभाग बरेली के ‘श्री चित्रगुप्त धाम’ में बनाएगा हॉल और चिल्ड्रन पार्क

Bareilly news: पर्यटन विभाग बरेली के ‘श्री चित्रगुप्त धाम’ में बनाएगा हॉल और चिल्ड्रन पार्क

बरेली रूबरू बरेली। ब्रह्मांड के न्यायाधिपति भगवान चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव के अवसर पर रामपुर रोड स्थित ‘श्री चित्रगुप्त धाम’ मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 


इस मौके पर मुख्य संरक्षक एवं वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने घोषणा की कि मंदिर परिसर में शीघ्र ही पर्यटन विभाग द्वारा एक हॉल (विश्राम गृह) और चिल्ड्रन पार्क का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने इस निर्माण कार्य के लिए विधिवत भूमि पूजन भी किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ वृंदावन स्थित श्री चित्रगुप्त अखाड़ा पीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु डॉ. सच्चिदानंद महाराज के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान चित्रगुप्त के पूजन एवं वंदना से हुआ। 

इस अवसर पर बरेली, रामपुर, नोएडा, लखनऊ, मुरादाबाद, मिलक, मीरगंज समेत आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों ने महाभिषेक और महाआरती कर भगवान को भोग अर्पित किया।


चित्रगुप्त गोष्ठी में जगद्गुरु डॉ. सच्चिदानंद चित्रगुप्त महाराज एवं महामंडलेश्वर डॉ. शिवानंद चित्रगुप्त महाराज ने भगवान चित्रगुप्त से जुड़े वैदिक एवं पौराणिक तथ्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और भक्तों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। 

साथ ही डॉ. शिवानंद महाराज द्वारा लिखित भगवान चित्रगुप्त पर आधारित एक पुस्तिका का विमोचन कर उसे भक्तों में वितरित किया गया।



कार्यक्रम में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक मीरगंज डॉ. डी.सी. वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सोम पाल शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। 


वक्ताओं ने चित्रगुप्त वंशीय कायस्थ समाज के देश और समाज के प्रति योगदान को सराहा और सभी से धार्मिक विविधताओं के बावजूद राष्ट्रहित में एकजुट रहने का आह्वान किया।


इस अवसर पर ‘श्री चित्रगुप्त धाम’ के विकास में योगदान देने वाले भक्तों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। 


इनमें उपजा प्रेस क्लब बरेली के अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना, कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना, कायस्थ सेना के संजीव सक्सेना, अजय सक्सेना और शिव कुमार बरतरिया शामिल रहे।


कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष सक्सेना, वी.के. सक्सेना, श्रीमती अनुपम सक्सेना, कार्यक्रम संयोजक इंजीनियर अजय सक्सेना, ट्रस्टी श्रीमती यशिका दलेला एवं संस्थापक महामंडलेश्वर डॉ. शिवानंद चित्रगुप्त महाराज ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

0 Response to "Bareilly news: पर्यटन विभाग बरेली के ‘श्री चित्रगुप्त धाम’ में बनाएगा हॉल और चिल्ड्रन पार्क"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article