-->
Bareilly news: मजदूर दिवस पर ‘प्रयास रेवो’ का सराहनीय आयोजन, 51 यूनिट रक्तदान

Bareilly news: मजदूर दिवस पर ‘प्रयास रेवो’ का सराहनीय आयोजन, 51 यूनिट रक्तदान

बरेली रूबरू बरेली। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर समाजसेवी संस्था “प्रयास रेवो” द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 51 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। 


यह संस्था का 28वां रक्तदान शिविर था, जो पूर्वोत्तर रेलवे के यांत्रिक कारखाना परिसर, इज्जतनगर में आयोजित किया गया।


शिविर का उद्घाटन मंडलीय रेल प्रबंधक इज्जतनगर श्रीमती वीना सिन्हा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर श्रीमती सुप्रिया ऐरन, मुख्य कारखाना प्रबंधक अशोक कुमार, उपमुख्य यांत्रिक अभियंता (उत्पादन) प्रदीप कुमार, कार्य प्रबंधक पवन वर्मा, सहायक कारखाना प्रबंधक वी.डी. मीना सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। विशेष रूप से दिनेश कटियार ने 121वीं बार रक्तदान कर एक मिसाल पेश की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में देवाशीष चक्रवर्ती, अमित करमाकर, प्रकाश मुखर्जी, सौरभ अग्रवाल, मदन शर्मा, सतीश बघेल, विनय चतुर्वेदी, भावेश कुमार, सैय्यद हामिद सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस मेगा कैंप में आईएमए के डॉक्टर जे.पी. सेठी का भी सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही “मेदांता लैब” द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 40 लोगों की जांच की गई, जिसमें कैल्शियम टेस्ट भी शामिल रहा।


यह आयोजन समाज सेवा और मानवता की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में सराहा जा रहा है।

0 Response to "Bareilly news: मजदूर दिवस पर ‘प्रयास रेवो’ का सराहनीय आयोजन, 51 यूनिट रक्तदान"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article