-->
Bareilly news: औद्योगिक इकाइयों से फायर एन ओ सी प्राप्त करने पर दिया जोर

Bareilly news: औद्योगिक इकाइयों से फायर एन ओ सी प्राप्त करने पर दिया जोर


बरेली रूबरू बरेली। औद्योगिक सुरक्षा को लेकर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आई. आई. ए.), बरेली चैप्टर एवं अग्निशमन विभाग की बैठक में सभी उद्यमियों से शीघ्र ही औद्योगिक इकाइयों की एन ओ सी प्राप्त करने पर जोर दिया गया ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक, तकनीकी अथवा कानूनी असुविधा का सामना न करना पड़े। 


साथ ही उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आई. आई. ए.), बरेली चैप्टर एवं अग्निशमन विभाग, बरेली के संयुक्त तत्वावधान में स्टेडियम रोड, बरेली के होटल में हुई बैठक में मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने अपने संबोधन में औद्योगिक इकाइयों में अग्नि सुरक्षा उपायों की अनिवार्यता पर बल देते हुए फायर एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों, नियमों एवं विभागीय दिशा- निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि औद्योगिक इकाइयों को विभिन्न श्रेणियों एवं जोनों के आधार पर वर्गीकृत किया गया है ताकि सभी को लाभ मिले।


मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने उद्यमियों को बताया कि पूर्व में फायर एनओसी प्राप्त करने में लगभग 8 से 10 लाख रुपये तक का व्यय आ जाता था जबकि वर्तमान में विभाग द्वारा प्रक्रियाओं को अधिक सरल, पारदर्शी एवं व्यवहारिक बनाए जाने के कारण यह लागत घटकर लगभग 4 से 5 लाख रुपये तक रह गई है।


उन्होंने यह भी कहा कि नियमित फायर सेफ्टी ऑडिट, अग्निशमन उपकरणों की समय- समय पर जांच एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में जन एवं धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके।


बैठक के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र में मनु शर्मा ने पुराने स्थापित उद्योगों से संबंधित विषयों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की। 

उन्होंने बताया कि पुराने उद्योगों के लिए भी विभाग द्वारा नए एवं सरलीकृत प्रावधान लागू किए गए हैं, जिनके अंतर्गत वे निर्धारित मानकों को पूर्ण कर आसानी से फायर एनओसी प्राप्त कर सकते हैं।


उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अग्नि सुरक्षा केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं बल्कि उद्योगों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसे प्रत्येक उद्यमी को गंभीरता से अपनाना चाहिए।


बैठक के दौरान उपस्थित उद्यमियों ने अग्नि सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिज्ञासाएँ प्रस्तुत कीं, जिनका समाधान अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा किया गया।


अध्यक्षता कर रहे चेप्टर चेयरमैन मयूर धीरवानी ने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ- साथ सुरक्षा मानकों का पालन अब अत्यंत आवश्यक है ।

रजत मेहरोत्रा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में आशीष गुप्ता, परसाखेड़ा फायर इंचार्ज एस आई के. के बंसल, सीईसी सदस्य विमल रिवाड़ी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज गोयल, राष्ट्रीय सचिव तनुज भसीन, एस. के. सिंह, मनोज पंजाबी, अजय शुक्ला, अनिल अग्रवाल, सलिल बंसल, अशोक मित्तल, राजीव आनंद, सुनीत मूना, धुरुव खनिज, जितेन्द्र सिंह, प्रियंक वर्मा सहित कई उद्यमियों ने सहभागिता की। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly news: औद्योगिक इकाइयों से फायर एन ओ सी प्राप्त करने पर दिया जोर"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article