-->
Bareilly news: शाबाश संस्था ने मेधावी छात्र- छात्राओं का किया सम्मान

Bareilly news: शाबाश संस्था ने मेधावी छात्र- छात्राओं का किया सम्मान


बरेली रूबरू बरेली। शाबाश" नामक कार्यक्रम में यू पी बोर्ड, सी बी एस ई एवं आई सी एस ई बोर्ड के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया। 


विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, समर्पण एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने सपनों की ओर आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। एक उम्मीद संस्था एवं सेंट्रल यू पी चैंबर ऑफ कॉमर्स लेडीज़ विंग के शाबाश नामक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों के स्कूल टॉपर्स विद्यार्थियों की उपस्थिति से समारोह उत्साह एवं गौरव से भर गया।


एक उम्मीद संस्था एवं सेंट्रल यू पी चैंबर ऑफ कॉमर्स लेडीज़ विंग द्वारा कार्यक्रम हवेली, फनसिटी में हुआ जिसमें विद्यार्थियों की मेहनत, लगन, अनुशासन एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने विद्यालय, अभिभावकों एवं शिक्षकों का नाम गौरवान्वित किया।    

  
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीजेपी के कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने विद्यार्थियों को अपने प्रेरणादायक शब्दों से उत्साहित किया।


उन्होंने छात्रों को लक्ष्य के प्रति केंद्रित, अनुशासित एवं निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि मेहनत, संस्कार और निरंतर सीखने की भावना से प्राप्त होती है।


कार्यक्रम में एक उम्मीद एनजीओ की डायरेक्टर एवं सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स लेडीज़ विंग की चेयरपर्सन श्रीमती अमिता अग्रवाल ने कहा कि "शाबाश" जैसा छोटा शब्द भी बच्चों के आत्मविश्वास को नई उड़ान दे सकता है। समय पर मिला सम्मान विद्यार्थियों को जीवन में और बेहतर करने की प्रेरणा देता है। 


इस अवसर पर इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्भय बेनीवाल ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे जीवन में बड़े सपने देखें, निरंतर मेहनत करें और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्म विश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम का संचालन नीलू मेहंदीरट्टा द्वारा किया गया। इस अवसर पर राधा सिंह, मन्नो विग, तुलिका, नीलिमा, इला अग्रवाल, ममता अग्रवाल आदि ने एक उम्मीद की सराहना एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।


कार्यक्रम में विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं समाज के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly news: शाबाश संस्था ने मेधावी छात्र- छात्राओं का किया सम्मान"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article