-->
Bareilly news: दिन नहीं, रात में करो मरम्मत” चौपला फ्लाईओवर पर उठी बड़ी मांग।

Bareilly news: दिन नहीं, रात में करो मरम्मत” चौपला फ्लाईओवर पर उठी बड़ी मांग।

बरेली रूबरू बरेली। में चौपला पुल मरम्मत को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। 


फ्लाईओवर बंद होने से शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हो रहा है, जिससे रोजाना आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

इसी को लेकर “चौपला बदायूं रोड रेल अंडरपास संघर्ष समिति” ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।


समिति के संयोजक एवं पार्षद राजेश अग्रवाल ने ज्ञापन में कहा कि फ्लाईओवर की मरम्मत आवश्यक है, 

लेकिन इसके लिए लंबे समय तक यातायात बंद रखना उचित नहीं है। उनका कहना है कि प्रशासन ने मरम्मत कार्य के लिए करीब 45 दिन का समय तय किया है, जिससे आम जनता, व्यापारियों और वाहन चालकों को भारी दिक्कत होगी।


ज्ञापन में बताया कि मौके पर केवल 7 से 8 मजदूर मरम्मत कार्य में लगे हुए हैं, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 

समिति ने सुझाव दिया कि मरम्मत का कार्य रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कराया जाए और दिन में फ्लाईओवर को यातायात के लिए खोल दिया जाए। इससे मरम्मत कार्य भी चलता रहेगा और लोगों को राहत भी मिलेगी।


स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर बंद होने से शहर में जाम की स्थिति बन रही है और छोटे व्यापारियों के काम पर भी असर पड़ रहा है। संघर्ष समिति ने प्रशासन से जल्द निर्णय लेकर जनता को राहत देने की मांग की है।

0 Response to "Bareilly news: दिन नहीं, रात में करो मरम्मत” चौपला फ्लाईओवर पर उठी बड़ी मांग।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article