-->
Bareilly news: बरेली मंडल में धार्मिक पर्यटन को 52 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजना मिलीं महाभारत कालीन द्रौपदी स्वयंवर थीम पार्क का हुआ शिलान्यास।

Bareilly news: बरेली मंडल में धार्मिक पर्यटन को 52 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजना मिलीं महाभारत कालीन द्रौपदी स्वयंवर थीम पार्क का हुआ शिलान्यास।


बदायूं के कछला गंगा घाट परियोजना पर होंगे 17.92 करोड़ रुपए खर्च


बरेली रूबरू बरेली/बदायूं,। रुहेलखंड में धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को गति देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बरेली और बदायूं में करोड़ों रुपए की पर्यटन विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारते हुए आस्था, संस्कृति और आधुनिक सुविधाओं के समन्वय का मजबूत संदेश दिया।

साथ ही अधिकारियों को कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश भी दिए ताकि धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को और अधिक गति मिल सके।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बरेली में 327.56 लाख रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 2253.67 लाख रुपए की नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

वहीं बदायूं में 410.93 लाख रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और 2236.19 लाख रुपए की विकास योजनाओं की आधारशिला रखी गई। प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बरेली में बरेली और बदायूं से जुड़ी कई अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा भी की।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने त्रिवटी नाथ मंदिर में अपने संबोधन में कहा कि 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज कल देश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। 


उन्होंने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था और सुशासन के कारण प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को नया विस्तार मिला है, जिसका सकारात्मक प्रभाव अब हर क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। 


पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले की सरकारों की नीतियों और खराब कानून- व्यवस्था के कारण लोग पलायन को मजबूर थे, लेकिन वर्तमान सरकार ने अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर प्रदेश में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाया है। 


इसी का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है तथा पर्यटन के माध्यम से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिल रही है।'


बरेली में 327.56 लाख की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह द्वारा बरेली में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 327.56 लाख रुपए लागत की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। 


इनमें बिथरी चैनपुर के मुड़िया अहमद नगर स्थित श्री खुराफात धाम के पर्यटन विकास पर 109.99 लाख रुपए, मीरगंज के ग्राम सम्पतपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के विकास पर 108.91 लाख रुपए तथा नवाबगंज के भगवान शिव मंदिर परिसर के पर्यटन विकास पर 108.66 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। 


परियोजनाओं के तहत घाट स्टेप, टॉयलेट ब्लॉक, इंटरलॉकिंग मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, गेट निर्माण, सोलर लाइट, रेलिंग, बेंच, साउंड सिस्टम और सौंदर्यीकरण जैसे कार्य कराए गए हैं।


22.53 करोड़ लागत की 14 परियोजनाओं का शिलान्यास पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बरेली जनपद में 22.53 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 14 पर्यटन परियोजनाओं का शिलान्यास किया। 


वर्ष 2025- 2026 के तहत स्वीकृत इन परियोजनाओं में महाभारत कालीन लीलौर झील व ढिलवारी प्राचीन राम कटोरा ताल के ईको पर्यटन विकास (295.17 लाख), अहिच्छत्र के समेकित पर्यटन विकास (213.40 लाख) और महाभारत कालीन द्रोपदी स्वयंवर थीम पार्क के निर्माण (99 लाख) जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं भी शामिल हैं।


इसके साथ ही आंवला का गौरी शंकर मंदिर में यात्री हॉल का सुदृढ़ीकरण (56.75 लाख), बरेली के बड़ा बाग हनुमान मंदिर (355.54 लाख), श्री रामजानकी मंदिर (296.63 लाख), त्रिवटीनाथ मंदिर (195.93 लाख), आनन्द आश्रम मंदिर (90.51 लाख), चैनपुर सिरोही मंदिर (106.86 लाख), श्री पूर्णागिरी शिव मंदिर (95.76 लाख), ठाकुरजी मंदिर स्थल (109.98 लाख), शिव मन्दिर पहलऊनाथ का पर्यटन विकास कार्य (99.76 लाख), सिसैया मगनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर (103.18 लाख) तथा चित्रगुप्त मंदिर (49.11 लाख) के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्य भी कराए जाएंगे। 


परियोजनाओं के तहत पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे बरेली मंडल धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर और अधिक मजबूत पहचान बना सकेगा।



नाथ कॉरिडोर सहित अन्य परियोजनाओं का लिया जायजा
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने 60 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली नाथ कॉरिडोर अंतर्गत क्रियान्वित परियोजनाओं का अवलोकन किया तथा लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।


बदायूं में 411 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण

बरेली दौरे के बाद पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह बदायूं पहुंचे, जहां उन्होंने 410.93 लाख रुपये की लागत से तैयार चार महत्वपूर्ण धार्मिक पर्यटन परियोजनाओं का लोकार्पण किया। 


इनमें गंगा देवी मईया मंदिर के विकास कार्यों पर 98.27 लाख रुपए, नगर पंचायत रुदायन स्थित दुर्गा देवी भवन मंदिर पर 110.42 लाख रुपए, धर्मपुर सरेरा स्थित परी माता मंदिर के सौंदर्यीकरण पर 92.14 लाख रुपए तथा माता मलाई देवी मंदिर के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण पर 110.10 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। परियोजनाओं के तहत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्री विश्रामगृह, इंटरलॉकिंग, एलईडी लाइटिंग, टॉयलेट ब्लॉक और बैठने की बेहतर व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं।


22.36 करोड़ लागत वाली 6 परियोजनाओं का शिलान्यास
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बदायूं जनपद में 22.36 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली छह महत्वपूर्ण पर्यटन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें सहसवान स्थित पौराणिक तीर्थ स्थल सहस्रबाहू (74.45 लाख), तपो सिद्ध बाबा की मढ़ी के प्राचीन शिव मंदिर (75.31 लाख), बाबा देवासदास मंदिर (71.53 लाख), कन्दरचौक के श्री रामचन्द्र विराजमान मंदिर (115 लाख), बिसौली के बहादुर सिंह हनुमान बाबा आश्रम (107.69 लाख) तथा कछला गंगा घाट के पर्यटन विकास कार्य शामिल हैं। 


विशेष रूप से कछला गंगा घाट परियोजना पर लगभग 17.92 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिससे घाट क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार होगा। मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के जरिए धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं का विकास और स्थानीय पर्यटन को नई पहचान देने का प्रयास किया जा रहा है।

0 Response to "Bareilly news: बरेली मंडल में धार्मिक पर्यटन को 52 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजना मिलीं महाभारत कालीन द्रौपदी स्वयंवर थीम पार्क का हुआ शिलान्यास।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article