-->
Bareilly news: राहगीरों को शरबत वितरण किया

Bareilly news: राहगीरों को शरबत वितरण किया


बरेली रूबरू बरेली। रोटरी क्लब फ्रेगरेंस की सदस्यों द्वारा भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शरबत वितरण किया।

क्लब सदस्यों ने राहगीरों, रिक्शा चालकों एवं जरूरतमंद लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर सेवा भाव का परिचय दिया।


इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन सुधा गुप्ता ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को ठंडा पेय देकर ठंडक पहुंचाना ही इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम में क्लब की सचिव मुक्ता अग्रवाल, शालू मित्तल, शुभ्रा बंसल, लेखा खंडेलवाल, सीमा सिंघल, नीरा अग्रवाल, सुषमा अरोड़ा, रिचा अग्रवाल, पूनम, उषा कुमार, किरण आदि ने उत्साहपूर्वक सेवा कार्य में भाग लिया। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly news: राहगीरों को शरबत वितरण किया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article