-->
Barellly news: क्रांतिकारी प्रताप सिंह बारहठ की वीर गाथा को बच्चों को बताएं : सिन्हा

Barellly news: क्रांतिकारी प्रताप सिंह बारहठ की वीर गाथा को बच्चों को बताएं : सिन्हा


बरेली रूबरू बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में अमर क्रांतिकारी प्रताप सिंह बारहठ के बलिदान दिवस पर एक कार्यक्रम का प्रारंभ बारहठ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम से हुआ।


रविवार को राजेन्द्र नगर के प्रताप सिंह बारहठ पार्क में कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा, विशिष्ट अतिथि पूर्व रोटरी गवर्नर पी. पी. सिंह ने रहे। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में जो वीर गाथा प्रताप सिंह बारहठ ने लिख डाली उसे आने वाली पीढ़ी को जरूर बताएं। कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा ने बारहठ के बारे में कहा कि बारहठ जैसा कोई निर्भीक क्रांतिकारी आज तक पैदा नहीं हुआ न ही होगा।

रोटरी गवर्नर सी ए राजेन विद्यार्थी, वेद प्रकाश सक्सेना, प्रकाश चन्द्र सक्सेना, मुकेश सक्सेना ने बारहठ के बारे में अपने प्रसंग साझा करते हुए बताया कि उन्हें बरेली की सेंट्रल जेल में इतनी ज्यादा यातनाएं दी गईं कि वह यहीं शहीद हो गए।


दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम में अभय सिंह भटनागर, सुनील कुमार शर्मा, सुधीर मोहन, मीरा मोहन, रमेश चंद्र, अतुल अग्रवाल, गिरीश, विजय शर्मा, डी. के. सिंह, राजीव जौहरी, ओमप्रकाश सिंह, सुधीर यादव, हरि नारायण, विकास गोयल, अखिलेश कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Barellly news: क्रांतिकारी प्रताप सिंह बारहठ की वीर गाथा को बच्चों को बताएं : सिन्हा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article