Bareilly news: सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने उठाई कार्रवाई की मांग
बरेली रूबरू बरेली। के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर धिमरी में सार्वजनिक चकमार्ग पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गांव के जगदीश बाबू,कपिल कुमार, विवेक कुमार,प्रेम सिंह,अमर सिंह समेत कई ग्रामीणों ने प्रशासन को प्रार्थनापत्र देकर सरकारी रास्ते को कब्जामुक्त कराने की मांग उठाई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जाने वाला सार्वजनिक चकमार्ग,जिसका गाटा संख्या 720 बताया गया है,लंबे समय से राजस्व अभिलेखों में सरकारी रास्ते के रूप में दर्ज है। इसके बावजूद गांव के कुछ दबंगों ने कथित रूप से रास्ते पर अवैध कब्जा कर उसे अपने खेतों में मिला लिया है। आरोप है कि कब्जा करने वालों ने रास्ते की ताबंदी कर आम लोगों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है।
ग्रामीणों के मुताबिक चकमार्ग बंद होने से किसानों को अपने खेत-खलिहानों तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं ताजिया निकाले जाने के दौरान दूसरे समुदाय के लोगों को किसानों के खेतों से होकर गुजरना पड़ता है,
जिससे फसलें खराब होती हैं और गांव में विवाद व तनाव की स्थिति बनती है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को तहसील में तैनात एक अमीन का संरक्षण प्राप्त है,जिसके चलते शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
गांववालों ने प्रशासन से पुलिस की मौजूदगी में सरकारी चकमार्ग से अवैध कब्जा हटवाकर रास्ता खुलवाने की मांग की है।
0 Response to "Bareilly news: सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने उठाई कार्रवाई की मांग"
एक टिप्पणी भेजें