भीषण गर्मी में नागरिक सुरक्षा कोर ने किया शरबत वितरण, राहगीरों को मिली राहत।
बरेली रूबरू बरेली। भीषण गर्मी के बीच नागरिक सुरक्षा कोर, प्रभाग बारादरी की संजय नगर पोस्ट द्वारा मंगलवार 26 मई 2026 को संजय नगर स्थित कृपा शंकर निवास के निकट शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक चला, जिसमें राहगीरों और स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।
कार्यक्रम का संचालन गिरीश कुमार साहनी (आई.सी.ओ. पोस्ट प्रभारी) एवं राजीव कनौजिया (पोस्ट वार्डन) संजय नगर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें वार्डनों ने भी पूरा सहयोग दिया।
इस अवसर पर कृपा शंकर गंगवार, राकेश कनौजिया, सचिन सिंह एवं विवेक मिश्रा (सभी सेक्टर वार्डन) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आई.सी.ओ. श्री गिरीश कुमार साहनी ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता तभी मानी जाती है जब आर्थिक सहयोग करने वाले और कार्यक्रम को धरातल पर संचालित करने वाले सभी लोग एकजुट होकर काम करें, जिसे संजय नगर पोस्ट ने साकार कर दिखाया।
0 Response to "भीषण गर्मी में नागरिक सुरक्षा कोर ने किया शरबत वितरण, राहगीरों को मिली राहत।"
एक टिप्पणी भेजें