-->
Bareilly news: पारिवारिक क्लेश से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में मचा कोहराम।

Bareilly news: पारिवारिक क्लेश से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में मचा कोहराम।

बरेली रूबरू बरेली। बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम उनई खालसा में सोमवार शाम एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि गांव में शोक का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार ग्राम उनई खालसा निवासी महेश (35) पुत्र राम किशोर सोमवार शाम करीब सात बजे गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर अपने खेत के पास यूकेलिप्टस के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। 


खेतों की ओर गए कुछ ग्रामीणों की नजर जब पेड़ पर लटके शव पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए।


ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन महेश को उस हालत में देखकर बदहवास हो गए और परिवार में कोहराम मच गया।


घटना की खबर कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि महेश गांव में दूध का कारोबार करता था और अपने परिवार का पालन-पोषण इसी काम से करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनकी उम्र करीब छह और आठ वर्ष बताई जा रही है। पिता की अचानक मौत से दोनों मासूमों का रो-रोकर बुरा हाल है।


गांव के लोगों के अनुसार महेश पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव और घरेलू क्लेश को लेकर परेशान चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि मानसिक तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। 

हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

0 Response to "Bareilly news: पारिवारिक क्लेश से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में मचा कोहराम।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article